फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   pakka talab will be form as picnic spot

पिकनिक स्पॉट बनेगा पक्का तालाब

Sat, 21 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Sat, 21 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
pakka talab will be form as picnic spot
पक्का तालाब के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ करते नगर पालिका अध्यक्ष संटू गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

शहर के ऐतिहासिक पक्का तालाब को अब पिकनिक स्पॉट की तरह बनाया जाएगा। नगर पालिका डेढ़ करोड़ रुपये से इसका सुंदरीकरण कराएगी। यहां फ्लोटिंग फव्वारा लगाया जाएगा। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू और ईओ नीलम चौधरी ने सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही तालाब के चाराें ओर दीवार का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।

विज्ञापन


नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सुंदरीकरण का कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। सबसे पहले तालाब के चारों ओर गहराई की दीवार बनाई जाएगी। उसके बाद फर्श क ो सीसी किए जाने का कार्य होगा। तालाब के  फर्श पर नीले टाइल्स लगाए जाएंगे। डेढ़ करोड़ से होने वाले इस कार्य में तालाब के चाराें ओर ग्रिल लगाने, तालाब में चार फ्लोटिंग फव्वारे और बीच में एक स्थायी फव्वारा लगाया जाएगा। इसके साथ ही हार्वेस्टिंग व ड्रेनिंग सिस्टम बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तालाब के चारों ओर लगे लाल पत्थरों की सफाई कराई जाएगी और टूटे पत्थरों को बदलकर नए पत्थर लगाए जाएंगे। तालाब के आस पास लाइटों की व्यवस्था की जाएगी ताकि रात में लोगों को परेशानी न हो। तालाब के आसपास पौधारोपण भी किया जाएगा। मौके पर एई एमएल सचान, जेई किशोरी सिंह, जेई हेमंत यादव और लक्ष्मीपति वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed