{"_id":"62e970e1eb70e63485208452","slug":"other-etawah-news-knp710892090","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : एक दिन की एसएसपी मुस्कान ने सुनीं शिकायतें, दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : एक दिन की एसएसपी मुस्कान ने सुनीं शिकायतें, दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
महिला की फरियाद सुनतीं एक दिन की एसएसपी मुस्कान यादव।
- फोटो : ETAWAH
इटावा। डीपीएस स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा मुस्कान और भरत यादव को मंगलवार को एक दिन के लिए एसएसपी बनाया गया। मुस्कान ने नौ और भरत ने एक फरियादी की शिकायत सुनीं। संबंधित थानों को जांच कर न्यायोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुस्कान ने महिला अपराध से जुड़ी सभी शिकायतों को प्राथमिक आधार पर निस्तारित करने के निर्देश भी दिए।
अमर उजाला फाउंडेशन ने गुरुवार को डीपीएस स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमेें छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने पुलिसिंग की जानकारी देने के लिए बच्चों को अपने कार्यालय बुलाने का वादा किया था। मंगलवार को भरत सिंह यादव, मुस्कान यादव, आरुषी मिश्रा, शिवम बघेल और नंदिता एसएसपी ने कार्यालय बुलाया गया। एसएसपी ने भरत यादव को अपनी कुर्सी पर बैठाकर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ सिटी अमित सिंह से परिचय कराया। भरत ने लवेदी थाना क्षेत्र के दुर्गापुरा गांव से आए अराम सिंह ने की फरियाद सुनी। अराम ने बताया कि दो वर्ष पहले हुए मारपीट के झूठे मुकदमे में बेटे ओमवीर फंसा दिया गया था। अब बेटे ने नेवी की परीक्षा पास कर ली है। मुकदमे के कारण ज्वाइनिंग में समस्या आ रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर बेटे का नाम मुकदमे से निकालने की गुहार लगाई। एसएसपी बने भरत ने लवेदी थाना प्रभारी को निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए।
इसके बाद मुस्कान ने एसएसपी की कुर्सी संभाली। शहर के मोहल्ला शाहकमर के यशवंत सिंह सिसोदिया ने उन्हें प्रार्थनापत्र दिया। यशवंत ने बताय कि रामगंज में नया घर खरीदा है। पड़ोसी कब्जा करने की नीयत से धमकी दे रहा है। एसएसपी बनी मुस्कान ने यशवंत को एसडीएम को प्रार्थनापत्र देने की सलाह दी और कोतवाली पुलिस को अपने स्तर से जांच करने के आदेश दिए। नई मंडी की ललिता यादव बताया कि पति सुभाष यादव ने दो महीने पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया था। अब कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। मुस्कान ने महिला थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सिविल लाइन थाने और महिला थाने जाकर पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा।
विज्ञापन
इनसेट
सकारात्मक कार्यशैली से कराया अवगत
एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को वाचक कार्यालय, पासपोर्ट सेल, अभियोजन कार्यालय में ले जाकर वहां होने वाले कार्यों की जानकारी भी दी। इसके बाद कैंप कार्यालय और परिसर भी दिखाया। प्रशस्तिपत्र देकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया।

सविल लाइन थाने में छात्रों को पुलिस की कार्यशैली की जानकारी देती एसओ महिला थाना रजनी सिंह। संवाद- फोटो : ETAWAH