फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Only SP will form the government

सपा ही बनाएगी सरकार

Sat, 27 Nov 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Only SP will form the government
इटावा। सपा नेता और पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की लिखी 26/11 किताब के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि जब वे सत्ता में थे, तब मलाई खा रहे थे।
विज्ञापन

उन्हें 26/11 याद नहीं आया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस खड़ी नहीं हो पा रही और न ही कांग्रेस से कोई उम्मीद है। सिर्फ सपा ही भाजपा को हरा सकती है। पाल समाज के जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेने आए पूर्व सांसद ने कहा कि वह पूरे प्रदेश में पाल और गोपाल को एक करने निकले हैं।
विज्ञापन

अभी तक सपा को यादव की पार्टी कहा जाता रहा है। अब पिछडे़ और अनुसूचित जाति के लोग भी तेजी से साथ आ रहे हैं। कहा कि वह सपा में बिना कंडीशन आए हैं। वैसे तो पार्टी में लोग कंडीशन लगाकर ही आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि उनके आने से पिछड़ों और पाल समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अनुसूचित जाति के लोगों में भी संदेश गया कि इंसान में कोई जाति नहीं है। इससे पूर्व उन्होंने जिला पंचायत में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। कहा कि महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो रहा है। प्रदेश सरकार अपराधियों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
उन्होंने पाल समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में सपा की सरकार 2022 में बनने जा रही है। प्रदेश में सपा की सरकार होगी तो पाल समाज ही नहीं हर समाज को उसकी भागीदारी मिलेगी।
कानपुर से पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत राम सिंह यादव और उनके साथियों का सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में जिला महासचिव चंदन सिंह बघेल, शिवम पाल आदि ने स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भरोसा दिलाया कि इटावा में सपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। इस मौके पर कुलदीप गुप्ता, शिवम पाल, राघवेंद्र गौतम, समीर दोहरे, भूपेंद्र दिवाकर, राजकिशोर भोजवाल, मुस्तकीम, रवि शंकर ने संबोधित किया।
संचालन जिला महासचिव चंदन सिंह बघेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed