फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   one child died due to wall collapse

दीवार गिरने से एक मासूम की मौत

Sat, 11 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 11 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
one child died due to wall collapse
रोते बिलखते उसके परिजन। - फोटो : अमर उजाला
ताखा क्षेत्र के कुईता सरैया गांव में शनिवार शाम खेल रहे बच्चोंपर पक्की ईंटों की दीवार गिर गई। छह बच्चे मलबे में दब गए। इसमें एक मासूम की मौके पर मौत हो गई। चार बच्चों की हालत नाजुक है।  
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के कुईता सरैया गांव में सड़क किनारे सियाराम पाल का काफी पुराना बंगला बना है। जिसमें कोई रहता नहीं है। बंगले के आसपास की दीवारें ग्यारह फीट ऊंची थीं। गांव के एक मांटेसरी विद्यालय सहित अन्य विद्यालय के कुछ बच्चे छुट्टी के बाद बंगले के समीप खेल रहे थे। शनिवार शाम चार बजे पूरा बंगला भरभराकर गिर पड़ा। उसकी एक दीवार खेल रहे बच्चों के ऊपर गिर पड़ी जिसमें छह बच्चे दब गए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। सैकड़ों लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। मलबे में दबे बच्चों को निकालने में जुट गए। मलबे में दबे औसान सिंह चौहान के चार वर्षीय पुत्र अमित को जब तक निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। घायलों को सीएचसी सरसईनावर ले जाया गया। जहां डॉक्टर अवधेश यादव ने इलाज शुरू कराया।
विज्ञापन

हादसे में मानसिंह के बच्चे प्रियंका और प्रांशू, बेबी पुत्री शीतल, खुशबू पुत्री बंसलाल की गंभीर हालत देख तुरंत उन्हें सैफई रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत नाजुक है। मृतक अमित की बहन शिवानी को भी चोेट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed