फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   On World Environment Day by planting trees to save environment resolution

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प

Fri, 05 Jun 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 05 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
 On World Environment Day by planting trees to save environment resolution

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जगह-जगह गोष्ठियां हुईं। पौधरोपण के कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर मानव जीवन बचाने के लिए पर्यावरण को संरक्षित करने का आह्वान कर पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। 

विज्ञापन


प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सिविल लाइन शाखा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कर्मक्षेत्र महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विजय श्ंाकर वर्मा तथा सीताराम वर्मा ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
विज्ञापन


वृक्ष हमारे मित्र, औद्योगिकीकरण का दुष्प्रभाव, हरीभरी बगिया आदि विषयों पर तीन वर्गों में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। कनिष्ठ वर्ग में भूमि जैन ने प्रथम, संकल्प कश्यप ने द्वितीय तथा संभव जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यम वर्ग में अंकिता तिवारी ने प्रथम, यामिनी नित्या दूसरे स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में डा. विनय कश्यप ने प्रथम और वंदन जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बाद में इन सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीम, तुलसी व फलदार पौधों का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम को ब्रह्माकुमारी नीलम बहन ने भी संबोधित किया। इसी क्रम में मानव विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने कचहरी में वृक्षों पर लाल फीता बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील तिवारी, रामप्रकाश चित्रवंशी, रामअवतार चतुर्वेदी, सलीेम अब्बासी, कृष्ण बिहारी तोमर, अरविंद कुशवाह, दिलीप यादव, जीतू बाल्मीकि, अरूण चौधरी आदि मौजूद रहे।

राजकीय बालिका  इंटर  कालेज परिसर में आर्गनाइजेशन फार कंजरवेशन ऑफ  इनवायरमेंट ने पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रिंसिपल अंजूश्री के साथ संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, डा आशीष त्रिपाठी, प्र्रवक्ता अनीता यादव, विकास त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, अजय सिंह, कु सुम आदि मौजूद रहे।

इसी प्रकार सती मोहल्ला में जमीअतुल अब्बास हिंद सोसाइटी ने विचार गोष्ठी का आयोजन कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष सलीम अब्बासी ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण है प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में पांच पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए।

संरक्षक रामप्रकाश चित्रवंशी ने कहा कि वृक्षों की सेवा बच्चों की तरह करनी चाहिए। वृक्षों की संख्या कम होने से ही पर्यावरण दूषित हो रहा है। इस मौके पर सुनील  तिवारी, शिवप्रकाश चित्रवंशी आदि उपस्थित थे।

इसी शृंखला में जायंट्स मैत्री की भी विचार गोष्ठी हुई। इसमें पूर्व अध्यक्ष राजश्री वर्मा, मीरा अग्रवाल, सत्यभामा सिंह, सीमा कुंद्रा, प्रवीणा पालीवाल, पूनम गुप्ता नीलम सिंह, सुनीता चौबे ने भी अपने विचार रखे।

इटावा रोडवेज डिपो में जागरूकता अभियान चलाया गया। आरएम बीआर यादव, एसएस एसपी सिंह, एआरएम परमानंद के साथ चालकों और परिचालकों ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। इस मौके पर सैफई बस स्टैंड और जसवसंतनगर स्टैंड पर कई पौधे भी लगाए गए।  

रिम्स परिसर में पौधरोपण
सैफई (इटावा)।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में ‘पर्यावरण शुद्धता अभियान’ के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने पौधे लगाए। इस मौके पर पर्यावरण शुद्ध रखने का संकल्प भी लिया गया।

संस्थान के निदेशक डा (ब्रिगेडियर) टी प्रभाकर ने एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक स्थित साईं मंदिर के निकट पौधा लगाकर इसकी शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ‘पर्यावरण शुद्धता अभियान’ के तहत आज विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने बेल, आम, नीम, अशोक आदि के पौधे लगाए हैं।

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि हमारा प्रयास अस्पताल परिसर को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त तथा ग्रीन इंस्टीट्यूट के रूप में विकसित करना है। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रो. डा. संदीप गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष संस्थान में कुछ नए पौधे लगाए जाते हैं।

उन्होेंने यह भी बताया कि बच्चों ने अस्पताल परिसर में रैली निकालकर विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्थानकर्मियों और आसपास के लोगों को जागरूक भी किया। इससे पूर्व फैकेल्टी आवास व चिकित्सा अधिकारी आवास में बच्चों ने विभिन्न श्रेणियों के पौधे लगाए।

पौधरोपण करने वाले बच्चों में ख्याति, सुमुख, अर्नव, मिट्ठू , गुनगुन, अर्श, जाइना, रूसिल, वंश, आकृति तथा वैभव आदि शामिल थे। इस दौरान प्रो पीके जैन, डा. एसपी सिंह, डा. कीर्ति जायसवाल, डा. गोविंद सिंह, डा. श्वेता चौधरी, डा. कल्पना, डा. नीलम, डा. दिनेश कुमार और पर्यावरण शुद्धता अभियान के संयोजक डा. संदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे। 

‘न्यायालयों ने कड़े आदेश से की है पर्यावरण की रक्षा’
इटावा।
जनपद न्यायालय के सभागार में पर्यावरण की चुनौतियों को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिला जज रविंद्रनाथ कक्कड़ ने पर्यावरण विषय पर कानूनी प्रक्रिया का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारे संविधान में प्रदत्त कानूनों में वर्णित है। आज देश भर में पर्यावरण/ प्रदूषण रोकने के लिये सर्वोच्च न्यायालय/ उच्च न्यायालय ने समय-समय पर कड़े आदेश देकर पर्यावरण की रक्षा की है।

यह आयोजन उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा के तत्वावधान में हुआ। सेमिनार मंे अपर जिला जज कोर्ट सं. एक जफीर अहमद ने लोगों को पर्यावरण के संबंध में जागरूक किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट सं. एक प्रहलाद टंडन ने संचालन करते हुए कहा कि यद्यपि किसी भी विकासशील देश का विकास करने के लिये आर्थिक संसाधनों की बलि देनी पड़ती है लेकिन यह एक उचित सीमा तक ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वायु, जल एवं ध्वनि प्रदूषण सबसे अधिक खतरनाक है।
 
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अनुराग शर्मा, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कोर्ट संख्या 3 आसिफ राना, समाजसेवी राजीव कुमार गुप्ता, सुनील तिवारी एड. ने भी पर्यावरण विषय पर चुनौतियों से निपटने के लिए विचार व्यक्त किए।


सेमिनार में सभी लोगों ने पौधे लगाने के साथ उन्हें बड़ा होने तक संरक्षित करने का संकल्प भी दोहराया। सेमिनार में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पेरालीगल वॉलेंटियर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed