फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   on Voters Day competitions will be organised

मतदाता दिवस पर होंगी प्रतियोगिताएं

Fri, 23 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 23 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
on Voters Day competitions will be organised
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता फैले इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मतदाता शपथ दिलाए जाने के साथ ही विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संपन्न होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, संस्थानों और मतदान बूथों पर शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर सुबह 10:00 बजे से विभिन्न इंटर कालेज व डिग्री कालेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी के लिए सभी छात्र-छात्राएं सेंटमैरी स्कूल में एकत्र होंगे, जिन्हें हरी झंडी दिखाकर जिला निर्वाचन अधिकारी रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेगी। इन बच्चों के द्वारा कलक्ट्रेेट में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक वर्ग के प्रथम तीन प्रतियोगियों को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर में ही मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान का आयोजन होगा।


राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी तहसीलों में भी निबंध, लेखन, गीत प्रतियोगिता, रैली आदि के आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed