फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   On the ground in a dispute with husband

ति से हुए विवाद में जमीन पर गिरी गर्भवती पत्नी की मौत

Fri, 26 Jun 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
On the ground in a dispute with husband
पति से हुए विवाद के दौरान गर्भवती पत्नी की जमीन पर गिरने से मौत हो गई। मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने फिरोजाबाद की चूड़ी फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर पति को हिरासत में लिया है। महिला छोटी बहन की शादी में शामिल होने आई थी।
फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के नगला महुआ गांव निवासी सरितादेवी (30) पत्नी मनोज कुमार बहन की शादी में शामिल होने वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला वंशी गांव स्थित मायके आई हुई थी।
शुक्रवार को शादी होनी थी। उसके एक दिन पूर्व सरिता का अपने मजदूर पति से किसी बात पर विवाद हो गया। धक्का मुक्की में वह पेट के बल जमीन पर गिर गई। करीब पांच माह की गर्भवती सरिता की गिरने से हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

आनन फानन में परिजन उसे शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसको जिला अस्पताल ले जाने को कहा। जिला अस्पताल ले जाते समय रात करीब 12 बजे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैदपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र यादव मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी भिजवाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर मायका पक्ष की राय से ससुरालीजनों के सुपुर्द कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद के दौरान गर्भवती महिला जमीन पर गिर गई थी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता महेश चंद्र या अन्य किसी परिजन ने तहरीर नहीं दी है।
चूंकि शुक्रवार को महेश की एक अन्य बेटी की शादी होनी थी। लिहाजा सरितादेवी के शव को दोनों की आपसी रजामंदी के बाद ससुरालीजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed