फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   old person died in an accident

हादसे में वृद्ध की मौत

Mon, 05 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 05 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
 old person died in an accident
accident - फोटो : Demo Pic.
इटावा फर्रुखाबाद रोड पर बेबर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किवडी के पास सड़क के किनारे जा रहे एक वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

किवडी निवासी मालिक सिंह(66) पुत्र रघुवर सिंह गांव के पास सड़क के किनारे जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतोष पुर घाट के पास हुई जहां ट्रैक्टर के पलट जाने से उस पर सवार अनुज कुमार पुत्र बादशाह, गोविंद पुत्र राम दत्त व जय दयाल पुत्र वीर पाल निवासी बनी केशव पुर थाना बसरेहर घायल हो गए। तीसरी घटना कुनैरा के पास हुई जहां बाइक से जा रहे नंद किशोर पुत्र शंभू दयाल निवासी नरायण पुरा को एक कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के चौधरी पंप के पास बाइक से जा रहे विनीत पुत्र योगेंद पाल निवासी सिविल लाइन को मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed