फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Officers will not provide facilities prisoners: Jackie

बंदियों को सुविधा पर नपेंगे अफसर: जैकी

Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Officers will not provide facilities prisoners: Jackie
वार्ता करते कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जेलों में बंद गुंडे, माफिया पैसे देकर सुविधाएं ले लेते थे। अब ऐसा नहीं चलेगा। जेलों बंदियों को अतिरिक्त सुविधाएं दी गईं तो अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सौ दिन का समय मांगा है। हर विभाग की समीक्षा कर उनमें सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। सौ दिन के अंदर सुधार आ जाएगा और परिवर्तन नजर आने लगेगा।

विज्ञापन


कारागार राज्यमंत्री जैकी बृहस्पतिवार को यहां भाजपा नेता प्रशांत राव चौबे द्वारा आयोजित मां भगवती जागरण में भाग लेने के लिए आए थे। सिंचाई विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले जेलों से गुंडे, माफिया बाहर अपराध कराते थे। अब इस सरकार में यह नहीं चलेगा। इस तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 जेलों में क्षमता से अधिक कैदी होने की बात पर श्री जैकी ने कहा कि यह समस्या अकेले इटावा की नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की है। यह सरकार के संज्ञान में है। जेलों में नई बैरकों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा जो कैदी 100 रुपये, 500 रुपये अथवा 1000 रुपये का जुर्माना अदा न करने की वजह से जेलों में बंद हैं, उनको समाजसेवी संस्था से बात करके जुर्माना अदा कराकर जेलों से बाहर निकलवाया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, अन्न्ूा गुप्ता, मनीष यादव पतरे, डॉ. रमाकांत शर्मा, कृपानारायन तिवारी, करनसिंह राजपूत, शिवाकांत चौधरी, जितेंद्र गौड़, सभासद शरद बाजपेई, संतोष पांडे आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व कारागार राज्य मंत्री का पक्का बाग तिराहा, तकिया पर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed