फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   nursing student suicide

Etawah News: फंदा लगा नर्सिंग की छात्रा ने की आत्महत्या

Sun, 27 Nov 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
nursing student suicide
इटावा। नर्सिंग की छात्रा ने शुक्रवार रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के शिव नगर निवासी शिल्पी कुशवाहा (22) निजी कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। बुधवार को आए फाइनल ईयर के परिणाम में वह अच्छे नंबरों से पास हुई थी।

चाचा राम बहादुर सिंह ने बताया कि वह भाई राम प्रकाश के साथ भरथना चौराहे पर मेडिकल स्टोर में थे। शुक्रवार रात भतीजी और भाभी मालती देवी घर में थीं। रात करीब 10 बजे भाभी ने भाई को फोन कर बताया कि शिल्पी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही भाई के साथ घर पहुंचे तो शिल्पी का शव पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामबहादुर ने बताया कि शिल्पी चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed