फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Number of polling stations reduced; political parties offer suggestions

Etawah News: मतदेय स्थल घटे, राजनीतिक दलों ने दिए सुझाव

Fri, 30 Oct 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 30 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Number of polling stations reduced; political parties offer suggestions
इटावा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आगामी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें मतदेय स्थलों के प्रस्तावों को अंतिम रूप देने पर विचार-विमर्श किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आपत्तियों और सुझावों का निस्तारण हुआ। अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जनपद में कुल 1,437 मतदेय स्थल और 944 मतदान केंद्र थे। इनमें जसवंतनगर, इटावा और भरथना (अजा) विधानसभा क्षेत्र शामिल थे। अंतिम प्रकाशन के बाद संशोधित प्रस्तावों में बदलाव आया। अब कुल मतदेय स्थल घटकर 1,390 हो गए हैं, जबकि मतदान केंद्रों की संख्या 940 हो गई है। जसवंतनगर में मतदान केंद्र एक बढ़ा, इटावा में एक घटा और भरथना में चार कम हुए।
विज्ञापन

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदेय स्थलों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर सुझाव दिए। कांग्रेस ने भरथना विधानसभा के सराय मिठ्ठे में नए स्कूल को बूथ बनाने का सुझाव दिया। समाजवादी पार्टी के उदयभान सिंह यादव ने भरथना के मतदेय स्थल संख्या-47 पर बीएलओ नीलम सक्सेना के अवकाश से कार्य प्रभावित होने की बात कही। उन्होंने बीएलओ बदलने का सुझाव दिया। जसवंतनगर के मतदेय स्थल संख्या-321 पर भी बीएलओ बदलने की मांग हुई। बैठक में विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed