{"_id":"571e648e4f1c1b0d75a91b22","slug":"now-the-newly-constructed-building-will-be-kept-in-evms","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नवनिर्मित भवन में रखी जाएंगी ईवीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नवनिर्मित भवन में रखी जाएंगी ईवीएम
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित ईवीएम गोदाम की शिला पट्टिका का अनावरण करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल, साथ में डीएम नितिन बंसल व एडीएम ईश्वरचंद्र आदि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन में एएसपी आवास के सामने नवनिर्मित ईवीएम गोदाम भवन का सोमवार को यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल ने उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 56 जिलों में ऐसे भवन बनाए जा रहे हैं, शेष 19 जिलों में जमीन तलाशी जा रही है। कहा कि इस भवन के बनने से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों को सुरक्षित ढंग से रखा जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि इस ईवीएम गोदाम भवन का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) ने कराया है। इस भवन के निर्माण पर 84.50 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस भवन के निर्मित होने से न सिर्फ ईवीएम को सुरक्षित ढंग से रखा जा सकेगा बल्कि चुनाव के वक्त मशीनों की चेकिंग आदि की प्रक्रिया भी अब यहीं पर होगी। इससे कलेक्ट्रेट परिसर में टेंट व वेरीकेडिंग आदि की व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी। मतगणना के बाद सभी ईवीएम इसी भवन में स्टोर की जाएंगी। सुरक्षा के गार्ड की तैनाती रहेगी।
इस मौके पर डीएम नितिन बंसल ने कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय पूर्ववत कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित रहेगा, सिर्फ ईवीएम को कलक्ट्रेट से हटाकर इस भवन में रखा जाएगा। इस भवन के पिछवाड़े से विकास भवन के लिए आने जाने की व्यवस्था रखी गई है, जिससे चुनाव के दौरान आवाजाही में सहूलियत रहेगी। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सिंघल एवं डीएम श्री बंसल ने भवन परिसर में अशोक के पौधे भी लगाए।
विज्ञापन
उद्घाटन अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस अक्षय त्रिपाठी, एडीएम ईश्वरचंद्र, एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम राजमणि मिश्रा, राहुल यादव, सौरभ द्विवेदी, एडीईओ उदय नारायण सिंह, अविनाश सक्सेना, मोहम्मद अफसर, अखिलेश कुमार आदि ने सिंघल का बुके भेंट कर स्वागत किया।
आयोग के निर्देश पर होगी शुरू आधार कार्ड की फीडिंग- इटावा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल ने कहा कि चुनाव आयोग वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है। प्रयास हो रहे है कि सभी पोलिंग स्टेशन सरकारी इमारतों में भूतल पर हों। इनमें रैंप और आने जाने की सहूलियत हो। हर पोलिंग स्टेशन पर कम से कम दो दरवाजे हों। वोटर लिस्ट को अपडेट करने की प्रक्रिया लगातार जारी है।
वोटर लिस्ट से आधार कार्ड नंबर को जोड़ने की स्थगित प्रक्रिया पर सिंघल ने कहा कि इस कार्य को कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित कर दिया गया था। इस संबंध में चुनाव आयोग दिशा निर्देश प्राप्त होते हैं तो इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। बताया कि प्रदेश के एक लाख 40 हजार 259 पोलिंग स्टेशनों का डाटा बेस आनलाइन कर दिया गया है। इससे सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखना आसान हुआ है। डुप्लीकेेट वोटर हटाने के लिए भी सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिसमें बीएलओ आदि संबंधित अधिकारियों को अपनी कार्यवाइयां दर्ज करनी होंगी।