{"_id":"648f51fa90d1b097860ae304","slug":"now-modis-magic-will-not-work-at-any-cost-shivpal-etawha-news-c-12-1-293016-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसी भी कीमत पर नहीं चलेगा मोदी का जादू : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसी भी कीमत पर नहीं चलेगा मोदी का जादू : शिवपाल
Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
क्रासर
- क्षेत्र में भ्रमण पर निकले सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा पर साधा निशाना
- कहा, इस बार लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। इस लोकसभा चुनाव में मोदी का जादू नहीं चलेगा। लोग भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे। यह बात रविवार को क्षेत्र में भ्रमण पर निकले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
रविवार को विधायक शिवपाल सिंह यादव ग्राम नगला भगवंत में रामवीर सिंह यादव के स्वास्थ्य का हालचाल जानने तथा गांव के ही अजय यादव के 22 वर्षीय पुत्र की गत दिनों हुई मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 23 जून को देशभर के विपक्षी पार्टियों की आपसी एकता और लोस चुनाव मिलकर लड़ने को लेकर एक बैठक होने जा रही है।
कहा कि यदि विपक्षी एकता की पहल सफल होती है तो हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जो भी फैसला लेंगे उसको हम सब स्वीकारेंगे। क्योंकि 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने का देश भर में माहौल अब तैयार हो चुका है। उत्तर प्रदेश की 80 सीटें चुनावों में बड़ी भूमिका निभाएंगी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को उखाड़ फेंकने में सबसे मजबूत पार्टी है। इसलिए विपक्षी एकता में हमारी पार्टी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।
विज्ञापन
कहा कि आज देश में महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सरकारी धन की लूट तथा दोस्त उद्योगपतियों को देश बेचने जैसे मुद्दे जनता को आक्रोशित किए हुए हैं। इसलिए अब मोदी सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा मोदी सरकार सारी मूर्तियों पर फेल हो गई है और जनता को उस पर अब विश्वास नहीं रहा है। जनता को मालूम हो गया है कि भाजपा देश में संविधान का सफाया करने को अमादा है और लोकतंत्र को समाप्त करने में जुटी है। इसलिए अब किसी भी कीमत पर मोदी का जादू नहीं चलने वाला और न जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली है। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव,राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
फोटो 27::::श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव और आदित्य यादव। संवाद
श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व मंत्री
जसवंतनगर। कुरसेना मौजा के ग्राम गढ़ी जालिममें चल रही भागवत कथा में रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयमहासचिव और विधायक शिवपाल सिंह यादव बेटे आदित्य यादव के साथ शामिल हुए। यहां रौली शास्त्री ने शिवपाल सिंह से कहा कि आप राम और कृष्ण केसच्चे भक्त हैं। आतंक, अत्याचार, अनाचार, गरीबी आदि के लिए संघर्ष कर रहेहैं। कथा वाचिका ने उन्हें पीत पटिका ओढ़ाकर और तिलक वंदन करआशीर्वाद दिया। राजपाल सिंह यादव,मनोज यादव और क्षेत्रपाल यादव, मोहर सिंह, कायम सिंह,सियादेवी, गयाश्री देवी, सादुरा को देवी और फूलनश्री आदि शामिल रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
गोशालाओं की अव्यवस्थाएं बताईं
सैफई। पीसीएफ के पूर्व चेयरमैन आदित्य यादव रविवार को सैफई स्थित आवास पर जनता की समस्याएं सुन रहे थे। इस बीच ग्राम पंचायत छिमारा के कई ग्रामीणों ने पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपाल की शिकायत की। कहा कि लेखपाल भूसे के लिए जबरन रुपये वसूल रहे हैं। पीसीएफ के पूर्व चेयरमैन ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार में जनता से वसूली करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने नए-नए तरीके खोज रखे हैं। बोले कि मौजूदा समय में हमारे गांव की तहसील में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ा है कि बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि उगाही के लिये जो तरीके अपनाये जा रहे हैं वे बेहद निंदनीय हैं। तहसीलदार जगदीश सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर लेखपाल जांच में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।