फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   "Not tolerate negligence in development '

‘विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

Fri, 08 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 08 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
"Not tolerate negligence in development '
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते लोक निर्माण मंत्री - फोटो : अमर उजाला
लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के बाद सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान जसवंत नगर क्षेत्र में कई दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने पर नाराजगी जताई और जल्द ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



उन्होंने हिदायत दी कि जिले में विद्युत आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। यदि किसी भी क्षेत्र से ऐसी शिकायत प्राप्त होगी तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मजरों में विद्युतीकरण का कार्य काफी  पहले हो जाना चाहिए था, परंतु अभी बहुत काम बाकी है। इसको तेजी से पूरा कराया जाए। सड़कों की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जहां भी सड़कें खराब हैं। उन्हें तत्काल ठीक कराकर अवगत कराएं।
विज्ञापन



उन्होंने गांव भैसान में बनने वाले नदी के पुल तथा जसवंतनगर कचौरा रोड पर नहर पुल के संबंध में भी जानकारी हासिल की। सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां तत्काल नहरों की सफाई तथा बंबा आदि की क्षतिग्रस्त पुलियों का जल्द निर्माण कराया जाए।  उन्होंने विकास खंड ताखा के निर्माणाधीन कार्यों को माह अप्रैल में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन पुलों, लोहिया ग्रामों में सौर ऊर्जा की लाइटों तथा जनपद में सौर ऊर्जा से संचालित दो नलकूपों, समाजवादी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, भदावरी व यमुनापारी बकरी फार्म सहित जिले में प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के बाद शिवपाल सिंह यादव ने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पर जनता दरबार लगाकर लोगों से मुलाकात की।



साथ ही लोगों की समस्याएं सुनीं। लोक निर्माण मंत्री के जिला भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी नितिन बंसल, एसएसपी मंजिल सैनी, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी कन्हैया लाल, अपर जिलाधिकारी  ईश्वर चंद्र, समस्त उप जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed