फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nomination till nine and poll will be on April 29

इटवा में नामांकन नौ तक और मतदान 29 अप्रैल को होगा

Tue, 12 Mar 2019 12:16 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Tue, 12 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Nomination till nine and poll will be on April 29
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते डीएम जेबी सिंह। - फोटो : amar ujala
जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने लोकसभा चुनाव की समय सारणी जारी करते हुए बताया कि इटावा सुरक्षित लोकसभा सीट का चुनाव चौथे चरण में होगा। जिले में निर्वाचन की अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी की जाएगी। प्रत्याशी 9 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 10 अप्रैल को की जाएगी। 12 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इटावा लोकसभा सीट के लिए मतदान 29 अप्रैल को तथा मतगणना 23 मई को होगी। 27 मई से पूर्व निर्वाचन कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि इटावा जनपद का जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में शामिल है। जिसका निर्वाचन तृतीय चरण में 23 अप्रैल को होगा। इसके रिटर्निंग आफिसर जिलाधिकारी मैनपुरी हैं।
विज्ञापन


डीएम जेबी सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इसलिए कोई ऐसा कृत्य न किया जाए कि जिससे चुनाव की शुचिता प्रभावित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी और उनके दल प्रचार  प्रसार के क्रियाकलापों के लिए नियमानुसार संबंधित अधिकारी से अनुमति प्राप्त करके ही कोई आयोजन करें। इससे किसी प्रकार कोई अनियमितता न होने पाए। किसी भी सरकारी संपत्ति  पर कोई भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी प्रसार-प्रसार के लिए बैनर, पोस्टर आदि नहीं लगाएं। अनुमति लेने के बाद ये कार्य करें और निर्धारित आकार का ध्यान रखा जाए।  डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत ही हम सभी को कार्य करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी रैली गोष्ठी के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी से परमीशन अवश्य लें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि वे सभी औपचारिकताएं पूर्ण कराकर परमीशन मांगने वालों को तत्काल परमीशन देना सुनिश्चित करें। किसी भी व्यक्ति, प्रत्याशी को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

 इस अवसर पर भाजपा  जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायन
तिवारी, सीपीआईएम के जिला सचिव अमर सिंह शाक्य, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह यादव,  शहर अध्यक्ष कांग्रेस मो. राशिद खान, समाजवादी पार्टी महासचिव चन्दन सिंह बघेल सहित अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि.रा. ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार शुक्ला आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed