फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Noise of Sahalag...urbanites get bored in traffic jam

Etawah News: सहालग का शोर...जाम में शहरी होते बोर

Thu, 30 Nov 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 30 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Noise of Sahalag...urbanites get bored in traffic jam
दो फोटो उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में 40 गेस्टहाउस संचालित, अधिकांश में पार्किंग का इंतजाम ही नहीं


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। 23 को देवोत्थान एकादशी के बाद से सहालग से खासा जोर पकड़ा है। घरों में शादी की तैयारियों को लेकर धूम मची है। खुशियों के बीच हर दिन चौपट हुई शहरी की यातायात व्यवस्था लोगों के लिए लोगों के लिए सिरदर्द बनी है।
बरात की निकासी के दौरान शहर के ज्यादातर गेस्ट हाउसों में पार्किंग की व्यवस्था न होने से सड़कों पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे लोगों को जाम में फंसकर आना-जाना पड़ रहा है। भारी मुनाफा देखकर शहर में गली-गली गेस्ट हाउस खोलने की होड़ मची है। बिना मानकों के गेस्ट हाउसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिक्षेत्र में ही 40 गेस्टहाउस संचालित हैं। हैरत की बात यह है कि नियम के बावजूद इनमें से अधिकांश में पार्किंग का इंतजाम नहीं है। यही वजह है कि इस समय सहालत तेज होने पर इन गेस्टहाउसों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग का पर्याप्त इंतजाम न होने की वजह से कार्यक्रम में आने वाले लोग बाइक कारों को सड़कों और फुटपाथों पर ही अपनी गाड़ी कर दे रहे हैं। ऐसे में शाम से ही शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है।
बरात निकलने के दौरान तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। रोजाना यह हाल रहता है कि एक किलोमीटर की दूरी भी कार सवार 15-20 मिनट तक में पार कर पा रहे हैं। बुधवार रात तखिया चौराहे पर स्थित गेस्टहाउसों में यही नजारा देखने को मिला। यहां पार्किंग की व्यवस्था न होने की वजह से सड़क के दोनों तरफ कारें खड़ी हो जाती हैं।
उधर, ऑटो और ई-रिक्शा भी जाम में कोढ़ का काम करते हैं। यही स्थिति नौरंगाबाद चौकी से पक्के तालाब चौराहे रोड पर स्थित शादी समारोह स्थलों की भी है। वहीं, गाड़ीपुरा चौराहे के पास भी यही नजारा देखने को मिलता है। शाम होते ही इन स्थलों के पास यातायात पुलिस सक्रिय तो नजर आती है, लेकिन जाम खुलवाने की मशक्कत में उनके भी हाथ-पांव फूल जाते हैं।

फोटो 20

बाजारों में भीपार्किंग इंतजाम
सहालग के दिनों में बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में बाजार में कहीं पर पार्किंग की व्यवस्था न होने की वजह से दिनभर लोग जाम की समस्या से जूझते रहते हैं। बजाजा लाइन, नगर पालिका चौराहा, तहसील चौराहे पर दिनभर वाहन रेंगते नजर आते हैं।


रामनगर फाटक बंद होने से मालगोदाम रोड पर बढ़ा दबाव

रामनगर फाटक पर फ्लाईओवर बनवाया जा रहा है। ऐसे में फाटक 22 नवंबर को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे विजयनगर, रामनगर, फ्रेंड्स कॉलोनी आदि के लोग अब गुरु तेग बहादुर पुल से ही निकल रहे हैं। ऐसे में पुल और माल गोदाम रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इस वजह से दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।






कोट
सभी गेस्टहाउस संचालकों को दोबारा नोटिस भेजे जाएंगे। अधिकारियों को अवगत कराकर सभी गेस्ट हाउसों को पार्किंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा जिन गेस्टहाउस संचालकों ने पंजीकरण नहीं करा रखा है, उनके खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। - विनय मणी त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed