फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   no wiklang pention without adhar

बिना आधार कार्ड विकलांग पेंशन नहीं

Wed, 27 Jul 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 27 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
no wiklang pention without adhar
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
विकलांग पेंशनरों ने अब तक विभाग को आधार नंबर मुहैया नहीं कराए हैं। इससे इनकी पेंशन रुकने की नौबत बन गई है। आधार नंबर देने के बाद ही इनकी पेंशन बहाल होगी। विभाग ने तय किया है कि आधार कार्ड न देने पर विकलांग पेंशन भी नहीं दी जाएगी। चालू वित्तीय वर्ष में फिलहाल किसी भी लाभार्थी को पेंशन नहीं मिली है।
विज्ञापन


विकलांग पेंशन के लाभार्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग इस संबंध में पेंशन लाभार्थियों को सूचित भी करता रहा है। अभी भी आधे से ज्यादा पेंशन के लाभार्थियों ने आधार कार्ड की छायाप्रति जमा नहीं की है। विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में 10092 विकलांगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। इनमें  से 4695 ने ही विकलांग जन कल्याण विभाग में आधार कार्ड की छाया प्रति जमा की है। 5397 लाभार्थियों ने अभी तक आधार कार्ड की छाया प्रति नहीं दी है।
विज्ञापन


विभाग ने आधार कार्ड की जानकारी न देने वालों पर कड़ा रुख अपनाया है। जिला विकलांग जन कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय ने बताया कि आधार कार्ड की जानकारी न देने वाले लाभार्थियों क ी पेंशन नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल पेंशनरों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। ब्लाक स्तर से सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त होती है। जिन पेंशन लाभार्थियों की सत्यापन रिपोर्ट के साथ आधार कार्ड की छाया प्रति नहीं होती, उसे दोबारा ब्लाक कार्यालय पर भेजा जा रहा है। जिन विकलांग पेंशन लाभार्थियों के आधार कार्ड उपलब्ध हो गए, वह प्रक्रियाधीन हैं। ऐसे विकलांग पेंशन लाभार्थियों की सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त होने पर धनराशि बैंक खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed