{"_id":"57f14bb14f1c1b9911574a9f","slug":"no-space-for-dalal-in-samajwadi-party-says-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलालों के लिए सपा में जगह नहीं: शिवपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलालों के लिए सपा में जगह नहीं: शिवपाल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते मंत्री शिवपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलाली और नंबर दो का काम करने वालों के लिए अब समाजवादी पार्टी में कोई जगह नहीं है। ये बात समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सहकारिता और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने एसएस मेमोरियल डिग्री कालेज ताखा में आयोजित समारोह में कही। उन्होंने बिना किसी नेता का नाम लिए कहा हमें भ्रष्टाचारियों और नंबर दो की शराब बेचने वालों से सावधान रहना होगा।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ताखा के एसएस मेमोरियल महाविद्यालय में इफ्को द्वारा आयोजित मृदा जीर्णोद्धार एवं रबी फसल विचार गोष्ठी में बोल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ताखा पहुंचे शिवपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा गांधी जयंती पर हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। जो काम हाथ से हो सकता है वहां मशीनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जिससे प्रदेश के तमाम खाली हाथ बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। सरकार इसी तरह की कई योजनाओं पर लगातार काम कर रही है। केंद्र सरकार की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में हर परिवार के खाते में पंद्रह लाख रुपये पहुंचाने की बात कही थी। लेकिन किसी को अभी तक फूटी कौड़ी तक नहीं मिली है। वहीं हमारी प्रदेश सरकार ने अब तक साठ लाख लोगों को पेंशन देने का काम किया है।
हमने अपने घोषणा पत्र के सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा चुनाव आने वाले हैं, तमाम झूठे वादे करने वाले, चोरी करने वाले ट्रक होल्डिंग करने वाले प्रत्याशी सामने आएंगे। जिनसे हमें सावधान रहना पड़ेगा। उन्होंने मैनपुरी जनपद का नाम लेते हुए ये भी कहा कि वहां भी दलाली और नंबर दो की शराब बेचने वालों से सावधान रहना पड़ेगा। सपा मुखिया जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेंगे उसे जी जान से जिताने का काम करना है। उन्होंने बड़े पदों पर बैठे अधिकारियों की खिंचाई करते हुए कहा कुछ अधिकारी भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जिन पर शीघ्र ही कार्रवाई का चाबुक चलेगा। उन्होंने इटावा के डीएम और एसएसपी की तारीफ भी की।
विज्ञापन
पीसीएफ के चेयरमैन अंकुर यादव ने कहा कि इफ्को के सहयोग से किसानों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। पांच हजार किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने कहा सहकारिता विभाग ही ऐसा है जो किसानों की हर समय मदद को तैयार रहता है। इफ्को के प्रबंध निदेशक दिल्ली उदय शंकर अवस्थी ने कहा हरित क्रांति लाने के लिए हमें अपनी जमीन का दोहन होने से बचाना होगा। समारोह को इफ्को के योगेंद्र यादव, शीशपाल, रिशीपाल, राजकुमार त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, विधायक सुखदेवी वर्मा, रघुराज शाक्य, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, रामनरेश यादव, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिलाधिकारी शमीम अहमद, एसएसपी एन कोलांची, उप जिलाधिकारी ताखा घनश्याम वर्मा, तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक मौजूद रहे। संचालन लक्ष्मीपति वर्मा ने किया। समारोह में शिवपाल सिंह यादव ने स्वयं सहायता समूह, किसान दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। उन्होंने महिलाओं को साड़ी और किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए। साथ ही अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी चेक वितरित किए। इससे पूर्व शिवपाल सिह यादव ने वालीबाल लीग मैच एवं मृदा जीर्णोद्धार एवं उत्पादकता वृद्धि परियोजना के मेले का उद्घाटन किया ।