{"_id":"578e73f34f1c1b1a7fc4ba4e","slug":"no-samark-path-villagers-protest-at-tehseel","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में जाने का रास्ता नहीं, ग्रामीणों ने तहसील घेरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में जाने का रास्ता नहीं, ग्रामीणों ने तहसील घेरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
चकरनगर के ग्राम गोहरा के ग्रामीण तहसील में नारेबाजी करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
तहसील दिवस के अवसर पर ग्राम गोहरावासियों ने एसडीएम चकरनगर राजमणि मिश्र से गांव के लिए रास्ते की मांग की। ग्रामीणों ने तहसील घेर ली। एसडीएम को बताया कि गांव 2013-14 में लोहिया ग्राम रह चुका है। अभी गांव के लिए रास्ता नहीं बना है। जबकि कागजों में गोहरा से मितरौल संपर्क मार्ग बन चुका है। गांव के सभी ग्रामीण आज भी पगडंडी के सहारे आते जाते हैं।
विज्ञापन
विकासखंड चकरनगर का जगतौली पंचायत का मजरा गोहरा में सड़क का निर्माण तक नहीं हुआ। मंगलवार को सभी ग्रामीणों ने तहसील परिसर का घेराव किया। मार्ग की मांग को लेकर शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों से पंजीयन बाबू ने कहा कि पहले भी आप लोगों की शिकायत पंजीकृत हुई है । अब दोबारा उसी शिकायत का पंजीयन नहीं हो सकता है। इसको लेकर ग्रामीण भड़क उठे। तहसील परिसर में भारी शोर होने लगा।
विज्ञापन
शोर सुनकर उपजिलाधिकारी तहसील से बाहर निकले और ग्रामीणों को शांत कराया। उपजिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र स्वीकार किया। छात्रों ने बताया कि रास्ता न होने से कई दिनों तक स्कूल नहीं जा पाते हैं। मरीज इलाज से वंचित ही रहते हैं। इस दौरान शैलेन्द्र सिंह ,मुहर सिंह ,ज्ञान सिंह ,श्यामवती, प्रीती, सत्यवती, माया देवी, क्त्रस्ष्ण देवी, सुरेंद्र सिंह, राजू, मुंशीलाल, मनीराम, विनोद कुमार, बलवीर, राजेश , लालबहादुर मौजूद रहे ।
विज्ञापन