{"_id":"583883c14f1c1b462413d8d5","slug":"no-money-for-son-marriage-father-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की शादी को नहीं मिला पैसा, पिता की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की शादी को नहीं मिला पैसा, पिता की हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे की शादी के लिए बैंक से पैसा न मिलने पर निराश होकर लौट रहे वृद्ध को शुक्रवार दोपहर इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर दूध डेरी के सामने वाहन ने रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कुशगवां बादशाहपुर निवासी राधेश्याम (75) शुक्रवार सुबह पैदल इकदिल आया था। परिजनाें ने बताया कि वह बेटे की शादी के लिए पैसों का जुगाड़ करने गया था। पैसों की निकासी न होने पर वह परेशान होकर घर लौट रहा था। श्वेता डेरी के पास हाईवे पार करने के दौरान तेजी से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसमें राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल राधेश्याम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के सबसे छोटे पुत्र जयवीर की बारात शुक्रवार को औरैया जिले के गांव रोशंगपुर जानी थी।
विज्ञापन
खुशियां गम में बदलीं, शादी टली
इटावा। राधेश्याम अपने पुत्र की शादी धूमधाम से करना चाहते थे। उनके नाते, रिश्तेदार घर आ गए थे। घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। दूल्हा बारात की तैयारी कर रहा था तभी परिजनों को हादसे की जानकारी मिली। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां गम में बदल गईं। राधेश्याम की मौत के बाद शादी को टाल दिया गया है।
विज्ञापन