{"_id":"65d0f20ece1f238af2060d38","slug":"no-matter-what-the-subject-is-the-formula-from-simple-to-difficult-is-successful-etawha-news-c-216-1-etw1004-108843-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: विषय कोई भी हो, सरल से कठिन का फार्मूला ही सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: विषय कोई भी हो, सरल से कठिन का फार्मूला ही सफल
विज्ञापन
इटावा। सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है, जबकि यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 से शुरू होनी है। ऐसे में विद्यार्थियों के सामने प्रश्नपत्र हल करने को लेकर तमाम समस्याएं है। खासकर वे विद्यार्थी जिन्हें बोर्ड परीक्षा में पहली बार बैठना है। ऐसे में मनोचिकित्सक डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने सलाह दी है कि विषय कोई भी हो, ईजी टू हार्ड (सरल से कठिन) फार्मूला सब पर लागू होता है।
यानी जो सवाल आसान हैं उन्हें पहले करें, फिर बड़े सवालों की ओर जाएं। यदि अब तक बेहतर तैयारी नहीं हो पाई है तो रिविजन के समय अति लघु, लघु, बहु विकल्पीय, रिक्त स्थान जैसे प्रश्नों को मजबूत कर लें। इससे औसत अंक प्राप्त हो जाएंगे। वहीं, जो विद्यार्थी शुरू से तैयारी कर रहे हैं और सिर्फ समय से पेपर पूरा करने को लेकर परेशान हैं, उन्हें बार-बार लिखकर देखना चाहिए। लिखते समय भी सरल से कठिन सवालों की ओर बढ़ें। मनोचिकित्सक ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए।
विद्यार्थियों के सवाल, विशेषज्ञ के जवाब
सवाल: शहर के चौगुर्जी के रहने वाले छात्र ने व्हाट्सएप पर बताया कि वह कक्षा 10 का विद्यार्थी है। तैयारी पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने 90 फीसदी का लक्ष्य बनाया है। कुछ टिप्स बताएं, जिससे इसे पाने में मदद मिले।
विज्ञापन
सुझाव: आपको उत्तर लेखन को प्रभावी बनाना होगा। हिंदी में जीवन परिचय से पहले दोहे, पंक्तियां लिखें। गणित में फार्मूला पन्ने के साइड में रेखांकित करके लिख लें। अंग्रेजी में लिखावट व स्पष्ट उत्तर का ध्यान रखें।
सवाल: चकरनगर क्षेत्र के इंटरमीडिएट के छात्र मोहित ने बताया कि गणित के सवाल हल करते समय बीच में अटक जाते हैं। इससे समय ज्यादा खर्च होता है। फिर दूसरे सवाल रह जाते हैं, इससे बहुत चिंता हो रही है।
सुझाव: बीच में अटकना अभ्यास की कमी को दर्शाता है। अभ्यास के समय एक सूत्र के पांच से छह सवालों को हल करें। पहले छोटे और सरल सवालों को हल करें। बड़े सवालों को पहले हल करने के चक्कर में छोटे प्रश्न छूटने की संभावना रहती है।