फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   No longer an excuse for sickness to avoid duty

ड्यूटी से बचने के लिए अब नहीं चलेगा बीमारी का बहाना

Fri, 12 Mar 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
No longer an excuse for sickness to avoid duty
इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी से बचने के लिए अब बीमारी का बहाना नहीं चलेगा। शिक्षक अक्सर बीमारी का बहाना बनाकर बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से बच जाते थे, लेकिन शासन ने इसका तोड़ ढूंढ लिया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट हिदायत दी है कि सिर्फ बीमारी का बहाना बनाकर ड्यूटी से मुक्ति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

छुट्टी लेने के लिए बीमारी की जांच कराकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। बगैर प्रमाण पत्र के छुट्टी नहीं दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 24 अप्रैल से 12 मई तक होंगी। जिले में 75 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में कक्ष निरीक्षक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। इस बार करीब 2000 शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद (प्रयागराज) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने निर्देश जारी किए हैं कि केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक अथवा कक्ष निरीक्षक के रूप में नियुक्त शिक्षकों का बीमारी का प्रार्थना पत्र सीएमओ को भेजा जाएगा। वहां से सीएमओ का प्रति हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र जारी होने के बाद ही चिकित्सीय अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। सीएमओ से पूर्ण परीक्षण के बाद ही प्रमाण पत्र जारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed