फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   no electric supply in 200 villages from 4 days

चार दिन से 200 गांवों की बिजली गुल

Sun, 14 May 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 14 May 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
no electric supply in 200 villages from 4 days
बिजली - फोटो : प्रतीकात्‍मक

विद्युत उपकेंद्र चौपुला से जुड़े करीब दो सौ गांवों के लोग पिछले चार दिनों से भीषण बिजली संकट से जूझ रहे हैं। 45 डिग्री सेल्सियस तापमान होने और बिजली आपूर्ति ठप होने से दिन का चैन और रातों की नींद उड़ी हुई है।  

विज्ञापन

चौपुला में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से आसपास के दो सौ गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। उपकेंद्र में 5 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर रखा है। धीरे धीरे कई गांवों को इस उपकेंद्र से जोड़ तो दिया गया लेकिन लोड का संतुलन बनाए रखने के लिए नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया। चार दिन पहले ओवरलोडिंग के कारण उपकेंद्र का 5 एमवीए का ट्रंासफार्मर फुंक गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े 200 गांवों की बिजली गुल हो गई। बरालोकपुर, चौपला, नवलपुरा, गोपालपुरा, लोकपुरा, कर्री, परौली, नगला हरी, नगला नया, नबला सवी, अड्डा पाय सहित कई गांवों में चार दिन से अंधेरा है। क्षेत्र के सारे मोबाइल बिजली न आने से स्विच आफ हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पहुंचेगा नया ट्रांसफार्मर
बसरेहर। चौपुला उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज चौहान ने बताया कि अधिक लोड की समस्या को देखते हुए उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि कर दी गई है। सोमवार की शाम तक 5 के स्थान पर 8 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर चौपला उपकेंद्र पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा उपकेंद्र पर 5 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया भी चल रही है। उन्होंने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांवों को बिजली आपूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिवपाल के निर्वाचन क्षेत्र में बढ़ा बिजली संकट
बसरेहर। सपा सरकार में शिवपाल सिंह यादव के निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर को वीआईपी सुविधाएं मिली थी। सरकार जाने के बाद पहली गर्मी में ही निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा चौपला, ऊसराहार एवं वैदपुरा क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर हा हा कार मचा है। कहीं 8 से 10 घंटे तो कहीं चार चार दिन से बिजली गुल है।

योगी सरकार को कोसने लगे वैदपुरा क्षेत्र के लोग
वैदपुरा। बिजली कटौती से वैदपुरा क्षेत्र के लोग बेहाल हैं।  ग्रामीणों ने बिजली कटौती का समय निर्धारित करने की मांग की है। बिजली कब आती है और कब चली जाती है इसका समय निर्धारित नहीं है। पानी की भी किल्लत रहती है। लोग योगी सरकार को कोसने लगे हैं। अधिशाषी अभियंता का कहना है कि ऊपर से बिजली कटौती है। एसडीओ को फोन उठता नहीं है। क्षेत्रीय व्यापारियों व ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती का समय निर्धारित किया जाए।  समय से 18 घंटे बिजली दी जाए।

ये है बिजली कटौती शेडयूल
इटावा। विद्युत विभाग ने विद्युत रोस्टिंग का शेडयूल जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक 14 मई से 20 मई तक 132 केवी चकरनगर, 132 केवी ताखा, 220 केवी भरथना से संबंधित रूरल फीडरों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक कटौती की जाएगी।  ग्रामीण फीडर में 18:30 घंटे आपूर्ति होगी। तहसील फीडर पर कटौती का समय सुबह 8:15 से 10:15 बजे तक एवं शाम 5 से 6:30 बजे तक होगा। तहसील फीडर से 20:30 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी।

ताखा तहसील में बदहाल है बिजली आपूर्ति
ऊसराहार। ताखा तहसील में विद्युत की बदहाल आपूर्ति से उपभोक्ताओं में गहरी नाराजगी है।  24 घंटे में बामुश्किल आठ से दस घंटे आपूर्ति हो पा रही है। ऊसराहार कस्बा में तो और भी स्थिति खराब है । यहां तो फाल्ट आदि के नाम पर कटौती और ज्यादा हो रही हैं।

कस्बा ऊसराहार में तो वर्तमान में बामुश्किल छह से सात घंटे तक ही विद्युत आपूर्ति हो पा रही है। यहां पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों की लापरवाही से घंटों तक फाल्ट ही सही हो पाते हैं। यदि फाल्ट रात्रि के समय हुआ तो पूरी रात गर्मी में गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। खराब विद्युत वितरण को लेकर भाजपा नेता ज्ञानेंद्र अवस्थी, अरविंद गुप्ता ने अधिशाषी अभियंता सैफई विद्युत खंड कुलदीप यादव से शिकायत भी दर्ज करायी है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह ने कहा कि खराब विद्युत आपूर्ति की शिकायत ऊर्जा मंत्री से की जाएगी। वही इस संबंध में अवर अभियंता गिरजा शंकर वर्मा ने बताया कि आपूर्ति के संबंध में स्पष्ट शेड्यूल नहीं आता है । फाल्ट आदि को जल्द सही करवाकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed