फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   no dispute in sp says gopal

सपा में कोई अंतर्कलह नहीं : गोपाल

Fri, 20 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 20 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
no dispute in sp says gopal
सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा की रिवाइज सूची में सिटिंग विधायक रघुराज सिंह शाक्य व सुखदेवी वर्मा की जगह इटावा सदर से कुलदीप गुप्ता संटू व भरथना से कमलेश कठेरिया को प्रत्याशी बनाए जाने पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि पार्टी में कोई अंतर्कलह नहीं है। नए प्रत्याशियों के साथ जिले में सपा तीनों विधान सभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन

शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि सपा का पूरा संगठन एक है और घोषित प्रत्याशियों को चुनाव में जिताने का कार्य करेंगे। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी व अन्य सभी फ्रंटल संगठनों के गठन की रूपरेखा पूरी तरह से तैयार कर ली गई है और इसे जल्द ही पार्टी हाईकमान को भेजकर इसकी घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी में सिटिंग विधायक का टिकट कटने पर भितरघात की आशंका के सवाल पर गोपाल यादव ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने सर्वे के बाद ही प्रत्याशियों में फेरबदल किया है। प्रेसवार्ता में मौजूद सपा प्रत्याशी संटू गुप्ता ने कहा कि वह विकास को मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में उनका कोई विरोधी नहीं है। पूर्व में पार्टी से घोषित प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने भी उन्हें बधाई दी है। इससे साफ है कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से एक है। वहीं वार्ता में मौजूद भरथना से सपा प्रत्याशी कमलेश कठेरिया ने कहा कि वह पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। भरथना की जनता पूरी तरह से उनके साथ है। प्रेसवार्ता में पूर्व सपा शहर अध्यक्ष नफीसुल हसन अंसारी, अमित सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यालय पर सपा प्रत्याशियाें का स्वागत
इटावा। इटावा सदर सीट से घोषित प्रत्याशी कुलदीप गुप्ता संटू और भरथना से प्रत्याशी कमलेश कठेरिया का पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जहीर अहमद अंसारी, ललित दुबे, धीरेंद्र यादव, नफीसुल हसन अंसारी, हुकुम सिंह यादव, मुबारक अंजुम, रंजीत सिंह राठौर, सफी अहमद बालक, हाजी अब्दुल मन्नान, अमित सोनी, अरविंद प्रजापति, राजेश यादव, रिजवान कुरैशी, हाजी मोहम्मद आजम, मुहम्मद शेख, इमरान, अजय यादव आदि ने प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed