फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nine police station on charges of passport checks salary cut hanging

पासपोर्ट की जांच लटकाने पर नौ थाना प्रभारियों का वेतन काटा

Sat, 11 Jul 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 11 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Nine police station on charges of passport checks salary cut hanging

महीने भर से भी अधिक समय तक पासपोर्ट की जांच लटकाने पर एसएसपी ने नौ थाना प्रभारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ लापरवाही पर जवाब भी तलब किया है।

विज्ञापन


इसके अलावा पांच सालों के अपराधियों के डोजियर तैयार कराने में रुचि न लेने पर नगर के थाना प्रभारियों को चेतावनी दी है। पुलिस लाइन स्थित सभागार में हुई क्राइम मीटिंग में एसएसपी मंजिल सैनी ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखें।
विज्ञापन


थाना कोतवाली में दो, थाना इकदिल में चार, जसवंतनगर में पांच, बसरेहर में चार, बकेवर में तीन, पछायगांव, लवेदी और भरथना में एक-एक पासपोर्ट की जांच एक महीने से अधिक समय से लटकी है। यह जांच पर सात दिन में होने पर पुलिस विभाग को सौ रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही जांच 21 दिन में होती है तो 50 रुपये और 45 दिन के बाद जांच होने पर कोई धन राशि विभाग को नहीं दी जाती है। जांच में लापरवाही करने वाले नौ थाना प्रभारियों से जवाब तलब के साथ उनका वेतन काटने के निर्देश उन्होंने दिए।

एसएसपी ने पासपोर्ट के नोडल अधिकारी के कार्यालय में डाउनलोड करने वाले कर्मचारियों को भी हिदायत दी गई कि यदि वो समय से अपना काम करेें नहीं तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को जमानत पर बाहर आये अभियुक्तों को पकड़ कर उनके डोजियर तैयार कराने के निर्देश दिए गए थे।

इसमें नगर के सभी थाना प्रभारी फिसड्डी रहे है। एसएसपी ने आने वाले त्योहारों और पंचायत चुनाव के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए। मीटिंग के दौरान पांच साल का डोजियर न तैयार करने पर भी एसएसपी सख्त नजर आईं।

जानकारी दी गई कि पांच साल में 752 अपराधियों को जेल भेजा गया। नगर क्षेत्र से एक माह में 23 लुटेरों/चोरों को दबोचा गया और उनके डोजियर तैयार कराए गए। इसी प्रकार जसवंत नगर सर्किल से 14, सैफई सर्किल से 17, भरथना सर्किल से 14 चकरनगर सर्किल से तीन  कुल 71 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके डोजियर तैयार कराए जा चुके हैं।


अपराध गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक सर्वानंद यादव , शिवराज  क्षेत्राधिकारी नगर, अरुण कुमार दीक्षित क्षेत्राधिकारी सैफई व जसवंतनगर,  राघवेंद्र सिंह राठौर क्षेत्राधिकारी भरथना, राम कृपाल भारती  क्षेत्राधिकारी चकरनगर व थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में चकरनगर और भरेह के थाना प्रभारी नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed