फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Newly married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थिति में नव विवाहिता की मौत

Wed, 15 Jul 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman dies under suspicious circumstances
वैदपुरा थाना क्षेत्र में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने कोरोना टेस्ट कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पातझारी गांव निवासी अनूप कुमार की खेड़ा मैनपुरी की दीपिका (20) से दो महीने पहले शादी हुई थी।
मंगलवार शाम को दीपिका की अचानक तबीयत बिगड़ी तो अनूप उसे जिला अस्पताल लेकर गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक हामिद सिद्दकी ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर मैनपुरी जिले के खेड़ा गांव निवासी पिता अनिल कुमार व मायका पक्ष के अन्य लोग आ गए हैं।
अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ होने की उम्मीद हैं।
पति ने पूछताछ में बताया कि अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट न होने के चलते मृतका का कोरोना टेस्ट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed