फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   New technological revolution is taking birth in agriculture sector: Prof. Rajesh

कृषि क्षेत्र में जन्म ले रही नई तकनीकी क्रांति : प्रो. राजेश

Sun, 14 Jan 2024 02:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:01 PM IST
विज्ञापन
New technological revolution is taking birth in agriculture sector: Prof. Rajesh
इटावा। समय के साथ हमने कृषि क्षेत्र में तकनीकी परिवर्तन को बढ़ावा नहीं दिया। किसानों को जागरूक नहीं किया। इसी कारण से हम पिछड़ते गए। लेकिन अब फिर से कृषि क्षेत्र पर सरकार का ध्यान गया है। इस क्षेत्र में एक नई तकनीकी क्रांति जन्म ले रही है। इसका प्रभाव पैदावार वृद्धि के रूप में जल्द ही दिखाई देगा।
विज्ञापन

यह बात जनता महाविद्यालय बकेवर के प्राचार्य प्रो. राजेश त्रिपाठी ने शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्वावलंबी भारत में कृषि तकनीकी की भूमिका’ विषय पर हुए सेमिनार में कही। उन्होंने कहा कि भारत शुरू से ही कृषि प्रधान और कृषि संपन्न देश रहा है। कृषि में विविधीकरण और कृषि आधारित उद्योगों के माध्यम से व्यापार में हमारी 30 से 32 प्रतिशत भागीदारी थी। मसाले, तेल और उत्तम क्वालिटी के सूती कपड़ों के हम निर्यातक थे।
विज्ञापन

अधिष्ठाता प्रो. एनके शर्मा ने कृषि इंजीनियरों से आग्रह किया कि कृषि में प्रयुक्त होने वाली नई तकनीकि किसानों तक जल्द से जल्द पहुंचाई जाएं। तभी एक स्वावलंबी भारत का निर्माण हो सकेगा। विभाग संगठन मंत्री तरुण बाजपेई ने कहा कि यदि भारत को जानना है तो विवेकानंद को पढ़ें, जिन्होंने हमारी भारतीय सनातन संस्कृति का परचम विश्व पटल पर लहरा दिया। बताया कि वर्तमान में युवा लगातार परिसरों से दूर होता जा रहा है। इस दूरी को भरने के लिए विद्यार्थी परिषद परिसर चलो अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पीके माहेश्वरी ने कृषि क्षेत्र में आ रहीं नई तकनीक के विषय में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख डॉ. सुनील सेंगर, डॉ. हरिश्चंद्र, देवेंद्र सिंह, डॉ. आशीष, डॉ. अखिलेश भदौरिया, मनीष सहाय, डॉ. श्वेता दुबे, सुमित पाल, प्रियांशु सोनी आदि उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष मुहम्मद जावेद खां ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed