{"_id":"583338794f1c1bb204b3a83b","slug":"network-service-awailable-aheripur-central-bank-start-working","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटवर्क सुधरा, अहेरीपुर सेंट्रल बैंक में काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटवर्क सुधरा, अहेरीपुर सेंट्रल बैंक में काम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
अहेरीपुर सेंट्रल बैंक में रुपयों के लेनदेन के लिए लगी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेटवर्क की समस्या के कारण 12 किलोमीटर दूर बकेवर शिफ्ट हुई अहेरीपुर की सेंट्रल बैंक शाखा का काम सोमवार से पुन: कस्बे से शुरू हो गया। शाखा शिफ्ट होने से ग्रामीणों को होेने वाली परेशानी को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद बैंक में नेटवर्क की समस्या सुधारी गई।
विज्ञापन
एक माह से अहेरीपुर सेंट्रल बैंक में नेटवर्क न होने की समस्या चल रही थी। इसके कारण लेनदेन प्रभावित होने से लोगों की बैंक कर्मियों से नोकझोंक भी होती थी। शाखा प्रबंधक ने कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। 19 नवंबर को सर्वर की समस्या से परेशान होकर अहेरीपुर शाखा बंद कर लेनदेन की व्यवस्था 12 किलोमीटर दूर बकेवर सेंट्रल बैंक से कर दी गई। इस समस्या को अमर उजाला ने नोट बंदी से परेशानी, बैंक कर रहे मनमानी शीर्षक से छापा। इसके बाद उच्चाधिकारियों की नींद टूटी। आनन-फानन में रविवार को बैंक की नेट व्यवस्था इंजीनियर भेज कर ठीक कराई गई। सोमवार से यहां विधिवत काम शुरू हो गया। लेनदेन शुरू होने पर लोगाें ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन