फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Navodaya entrance exam will be conducted at four centers

Etawah News: चार केंद्रों पर करवाई जाएगी नवोदय प्रवेश परीक्षा

Sat, 20 Jan 2024 03:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Navodaya entrance exam will be conducted at four centers
इटावा। शुक्रवार को जिले के चार केंद्रों पर नवोदय प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। कक्षा छह में 80 सीटों के सापेक्ष 2496 छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। शुक्रवार को दिनभर परीक्षा केंद्रों पर बैठक से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां चलती रहींं।
विज्ञापन

भरथना के साम्हों में जवाहर नवोदय विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। परीक्षा के लिए शहर के जीजीआईसी, जीआईसी, संत विवेकानंद कॉलेज और रॉयल ऑक्सफोर्ड स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर डेढ़ बजे तक संपन्न करवाई जाएगी। परीक्षा सही ढंग से संपन्न करवाने के लिए चार तहसीलदारों को नोडल अधिकारी, चार केंद्र पर्यवेक्षक और बीईओं की ड्यूटी लगाई गई है। नवोदय के प्रधानाचार्य प्रदीप गोयल ने बताया कि परीक्षार्थी समय से केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा में अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। ऋणात्मक अंकन न होने के कारण परीक्षार्थियों को सभी प्रश्न हल करने चाहिए। वहीं, अभिभावक अपने बच्चों को सर्दी के कारण मजबूत कपड़ों के साथ भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed