फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   navmi and shobhayatra celibrated in tight security

सुरक्षा घेरे में मनेगी नवमी, निकलेगी शोभायात्रा

Tue, 04 Apr 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 04 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
navmi and shobhayatra celibrated in tight security
कालीबांह मंदिर जाने वाले मार्ग पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को रामनवमी पर शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस-पीएसी तैनात रहेगी ताकि भक्तों को परेशानी न हो। इसके लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया। शहर के प्राचीन मंदिरों को चिह्नित किए जाने के  साथ ही पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बुधवार को शहर के स्टेशन बजरिया से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शोभायात्रा मार्ग पर आठ एसओ और 12 सब इंस्पेक्टर के साथ 100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्राचीन कालीबांह मंदिर पर सुबह से शाम तक उमड़ने वाले देवी भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी तैनात है। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। इसी तरह केलादेवी मंदिर धरवार, अमृतपुर धाम बसरेहर, कालका देवी मंदिर लखना, ब्रह्माणी देवी मंदिर बलरई और देवी मंदिर राहिन पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


प्राचीन मंदिरों पर यूं रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
प्राचीन कालीबांह मंदिर : सब इंस्पेक्टर 4, हेड कांस्टेबिल 5, सिपाही 20, पीएसी-डेढ़ सेक्शन, सीसीटीवी कैमरे चार। केलादेवी मंदिर धरवार में: थानाध्यक्ष 1, सब इंस्पेक्टर तीन, हेड कांस्टेबिल 4, सिपाही 10, पीएसी डेढ़ सेक्शन। अमृतपुर धाम बसरेहर: थानाध्यक्ष 1, सब इंस्पेक्टर 5, हेड कांस्टेबिल 5, सिपाही 14, महिला सिपाही दो। कालका मंदिर लखना: थानाध्यक्ष तीन, सब इंस्पेक्टर 10, हेड कांस्टेबिल-12, सिपाही-35, महिला पुलिस कर्मी 8, पीएसी डेढ सेक्शन, ट्रैफिक पुलिसकर्मी दो। ब्रह्माणी देवी मंदिर बलरई: थानाध्यक्ष 3, सब इंस्पेक्टर 8, हेड कांस्टेबिल 6, सिपाही 85, महिला पुलिसकर्मी 10, पीएसी डेढ़ सेक्शन, ट्रैफिक पुलिस कर्मी 1, फायर बिग्रेड एक।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में चौकसी
थानाध्यक्ष 8, सब इंस्पेक्टर 12, एचसीपी 10, सिपाही 65, महिला आरक्षी 6, पीएसी डेढ़ सेक्शन और फायर बिग्रेड वाहन एक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed