फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   National Progress in the ideals of Swami Vivekananda walking boot

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र उत्थान में जुटें

Thu, 12 Jan 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 12 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
National Progress in the ideals of Swami Vivekananda walking boot
एसएसपी चौराहे पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
नारायन कालेज आफ  साइंस एंड आर्ट्स में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य प्रेम नारायण अग्निहोत्री ने स्वामी जी की फोटो पर माल्यार्पण कर किया।

मुख्य प्रशासक इं. अंकित तिवारी ने कहा कि भारत में विवेकानंद एक देशभक्त संत के नाम से जाने जाते है और उनका जन्म दिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। हम सभी को इनके आदर्शों पर चलना चाहिए। इस कार्यक्रम के आयोजन में राघवेंद्र मिश्रा, श्रेष्ठी, आलोक तिवारी, सुधीर पाठक, भानू किशोर दुबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन



भाजपा कार्यालय में भाजयुमो ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शेखर चौहान ने की। भाजपा जिला अध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने कहा कि युवाओं को त्याग तपस्या और बलिदान के मूलमंत्र को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश भदौरिया, बासू चौधरी, पीएनटी तिवारी, कुलदीप यादव, आशीष चौहान, जबरसिंह शाक्य, जितेंद्र गौड़, मोनू चौहान आदि ने अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में केके डिग्री कालेज में मनाया। अध्यक्षता व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल ने की। इस मौके पर मुकेश यादव, अतुल प्रतापसिंह, दीप नारायण शुक्ला, अभिषेक ज्ञानार्थी, अनिरुद्ध गुप्ता, वरुण दुबे, जितेद्र दीक्षित आदि ने संबोधित किया।


युवा एजूकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुज कुमार सक्सेना एवं चेयरमैन नगर पालिका कुलदीप गुप्ता संटू ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इस मौके  पर अरुण वर्मा, हरीश पाल, अतुल वर्मा, प्रशांत कुमार, जितेंद्र चौहान, मंजीत शर्मा उपस्थित रहे। स्वामी विवेकानंद संस्थान के निशांत तिवारी, रिषी तिवारी, अंकुर गुप्ता, अवनीश त्रिपाठी, मनीष बुलानी एवं रोहित सिंह ने एसएसपी चौराहे पर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।



जिला विकलांग एसोसिएशन ने पक्का तालाब चौराहे पर स्वामी की जयंती मनाई। अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव एवं महामंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी के साथ नि:शक्तों ने मार्ल्यापण किया। कार्यक्रम में जयप्रकाश तिवारी, श्याम कुमार शुक्ला, श्याम सिंह शाक्य, जीपू शाक्य, सीमा मिश्रा, नीलम यादव, विनोद कुमार, रामबहादुर, धर्म सिंह, अनोद कुमार, राजेश कुमार एवं धन देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed