{"_id":"575ef6b34f1c1bc44d11b975","slug":"name-in-list-but-no-rashan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची में नाम, राशन से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची में नाम, राशन से वंचित
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
भरथना एसडीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी करते असफपुर गांव के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत असफपुरा में राशन डीलर की कार्यशैली के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सूची में नाम अंकित होने के बावजूद राशन न देने की शिकायत लेकर ग्रामीण एसडीएम के पास पहुंचे। एसडीएम के न होने पर पूर्ति लिपिक को अपना शिकायती पत्र सौंप कर कोटा निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सुनील यादव के नेतृत्व में ग्राम असफपुरा, पीपरीपुरा, तुर्कपुर, नगला सुमेर एवं नगला महीपत के 100 ग्रामीणों ने बताया कि गांव का राशन डीलर पात्रता सूची में नाम अंकित होने के बावजूद जून का राशन नहीं दे रहा। अशोक कुमार, राघवेंद्र सिंह, शिवम, देवीचरन, शिव कुमार, ब्रजेंद्र, रामनरेश, विरमा देवी, मदीना बेगम, आशा ने उपजिलाधिकारी के न मिलने पर पूर्ति लिपिक शंकर बाबू से इसकी शिकायत की। पूर्ति लिपिक ने बताया कि शिकायती पत्र मिल गया है। शीघ्र ही गांव में खुली चौपाल लगा कर लोगों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन