फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Namdhari XI beat by Punjab 3-0

पंजाब ने नामधारी इलेवन को 3-0 से हराया

Mon, 25 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 25 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Namdhari XI beat by Punjab 3-0
सैफई के चंदगीराम स्टेडियम में मैच खेलते उत्तर प्रदेश हाकी एवं हाकी भोपाल टीम के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के तत्वाधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम, सैफई  में छठवीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हाकी चैंपियनशिप के अंतर्गत पहला मैच द मुंबई हाकी एसोसिएशन लिमिटेड एवं एसोसिएशन आफ  इंडियन यूनिवर्सिटी के मध्य खेला गया,  जिसमें द मुंबई हॉकी एसोसिएशन लिमिटेड ने एसोसिएशन ऑफ  इंडियन यूनिर्वसिटी को 2-1 से हराया।
विज्ञापन



दूसरा मैच उत्तर प्रदेश हॉकी एवं हॉकी भोपाल के मध्य खेला गया,  जिसमे उत्तर प्रदेश ने भोपाल को 2-1 से हराया। तीसरा मैच हॉकी पंजाब एवं नामधारी इलेवन के मध्य खेला गया, जिसमें पंजाब ने नामधारी इलेवन को 3-0 से हराया।
विज्ञापन



चौथा मैच एयर इंडिया स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के मध्य खेला गया,  जिसमें एयर इंडिया स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड को 2-1 से हराया। पांचवां मैच स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ  इंडिया एवं पटियाला के मध्य खेला गया, जिसमें पटियाला ने स्पोर्ट्स आथॉरिटी ऑफ  इंडिया को 3-1 से हराया। छठवां मैच हाकी गंगपुर ओडिसा एवं हाकी ओडिसा के मध्य खेला गया,  जिसमें हाकी ओडिसा ने हाकी गंगपुर ओडिसा को 3-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज की प्रतियोगिता में मुख्य रुप से हाकी इंडिया के प्रतिनिधि  के रूप में श्री अहमद, टूर्नामेंट टेक्निकल डायरेक्टर  आशुतोेष वर्मा, लईक अहमद , आरके शर्मा,  राजेश कुमार सोनकर, राममिलन, डा मंजूर आलम अंसारी, अनीस उर रहमान, मो जियाउर्रहमान हॉकी प्रशिक्षक सैफई तथा काफी संख्या में खेल प्रेमी एवं अनेक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित रहे।



आज के मौच- सैफई।  सोमवार 25 अप्रैल को ए डिवीजन का  पहला मैच हॉकी कर्नाटका एवं फूड कारपोरेशन अॅाफ  इंडिया के मध्य, दूसरा मैच कोंपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ  इंडिया एवं हॉकी महाराष्ट्रा के मध्य, तीसरा मैच हॉकी भोपाल एवं एसोसिएशन ऑफ  इंडियन यूनिवर्सिटी के मध्य और चौथा मैच मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी एवं द मुंबई हॉकी एसोसिएशन लिमि के मध्य  से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed