{"_id":"643d93eb09a3cd15a004e8c4","slug":"nagar-palika-worker-strike-etawha-news-c-12-1-185142-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सफाई कर्मियों की बेमियादी हड़ताल शुरू, सड़कों पर लगा कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सफाई कर्मियों की बेमियादी हड़ताल शुरू, सड़कों पर लगा कूड़े का ढेर
Tue, 18 Apr 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
भरथना। वेतन, फंड, एरियर सहित सात सूत्री मांगों के लिए आवाज उठाकर सोमवार से सफाई कर्मियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। इसके कारण नगर के प्रमुख मार्गों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। दुर्गंध के कारण राहगीर परेशान दिखे।
नगर पालिका परिषद के स्थायी, संविदा व ठेका सफाई कर्मियों ने सोमवार को काम नहीं किया। बालूगंज, आजाद रोड, जवाहर रोड, मोतीगंज आदि जगहों पर कूड़े का ढेर लगा रहा। सफाईकर्मी मुरारी लाल, रमेश चंद्र, ऋषि, देशबंधु, शंकर लाल व रमेश आदि ने बताया कि वेतन, फंड, एरियर सहित सात सूत्री मांगें पूरी न हुईं तो हड़ताल जारी रहेगी। अब तक अधिकारियों ने संपर्क नहीं किया है। वहीं अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि सफाई कर्मियों से वार्ता कर जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।