{"_id":"5dfe95b958ca5e931af917c32a9ea0e0","slug":"musical-night-in-etawah-mahotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदिति के गीतों पर झूम उठे इटावावासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदिति के गीतों पर झूम उठे इटावावासी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुमाइश पंडाल के मंच पर बुधवार की रात बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर अदिति सिंह शर्मा ने खूब धमाल मचाया। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती गई वैसे वैसे पंडाल में गीतों का तड़का लगता चला गया। दमादम मस्त कलंदर गीत सुनकर युवा खुद को रोक नहीं पाए।
म्यूजिकल नाइट का आगाज कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव व आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद सिंगर अदिति सिंह शर्मा ने एक से बढ़कर एक गीतों की झड़ी लगा दी। उन्होंने युवाओं की मांग पर दमादम मस्त कलंदर... सुनाया तो हर कोई थिरकने लगा।
धूम थ्री फिल्म का टाइटिल सांग खूब पसंद किया गया। एजेंट विनोद फिल्म के गानों ने समा बांधा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ऐ मेरे वतन के लोगों... नगमा सुनाया। गुरुकुल फेम के अनुभव सुमन ने एक के बाद एक गीत सुनाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उन्होंने तुम ही हो जिंदगी... गीत में अदिति का साथ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने मन फिल्म का गाना ...नशा ये प्यार का नशा है गीत सुनाया। उन्होंन े...तेरे मस्त मस्त दो नैन, ...हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते आदि गाने सुनाए। कार्यक्रम में एंकरिंग स्वरांजलि ग्रुप के संदीप श्रीवास्तव व तृप्ती ने की। बीच-बीच में दिल्ली से आए कलाकारों ने ग्रुप डांस करके कार्यक्रम को चार चांद लगाए।
कार्यक्रम संयोजक सुरेशचंद्र त्रिपाठी सहित सह संयोजक शुभम त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ डॉ. अशोक चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र के साथ जिले के अधिकारी व नुमाइश कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।