फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Murderous Father Who Smashed Five-Month-Old Daughter Against the Ground Arrested

Etawah News: पांच माह की बेटी को जमीन पर पटकने वाला हत्यारा पिता गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Murderous Father Who Smashed Five-Month-Old Daughter Against the Ground Arrested
फोटो 02::: पुलिस की गिरफ्त में खड़ा मासूम की हत्या का आरोपी नारायण। स्रोत विभाग
जसवंतनगर। ग्राम बिहारीपुरा में आठ दिन पहले पांच माह की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शराब पीने के विवाद में पत्नी की गोद से दुधमुंही बच्ची को छीनकर जमीन पर पटक दिया था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी भाग गया था।
विज्ञापन

ग्राम बिहारीपुरा निवासी नारायण और उसकी पत्नी मोहिनी के बीच बीती 11 मई की रात शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि तैश में आए नारायण ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने मोहिनी की गोद में खेल रही पांच माह की मासूम बेटी दिव्यांशी को जबरन छीन लिया और फर्श पर पटक दिया था। सिर में गंभीर चोट लगने से दिव्यांशी की मौके पर माैत हो गई थी।
विज्ञापन

सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार सुबह एसआई यशवीर सिंह तोमर को सूचना मिली कि नारायण राजपुर से बिहारीपुरा जाने वाले रास्ते पर खड़ा है और कहीं दूर भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने सुबह करीब 10 बजे घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed