{"_id":"59c400b94f1c1b21688b5d6c","slug":"mulayam-singh-our-leader-can-contest-from-anywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह हमारे नेता, कहीं से भी लड़ सकते हैं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह हमारे नेता, कहीं से भी लड़ सकते हैं चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
तेज प्रताप सिंह यादव, सांसद, मैनपुरी।
- फोटो : amarujala
इटावा। नेताजी मुलायम सिंह यादव हम सबके सर्वमान्य नेता हैं। सपा के संरक्षक हैं, वे जहां से चाहेंगे वहां से चुनाव लड़ सकते हैं। नेताजी मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगे तो पूरी पार्टी मिलकर उनको चुनाव लड़ाएगी। ये बातेें सैफई में अपने आवास पर मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छह महीने में योगी सरकार ने जनता को कोई राहत नहीं दी है । चारों ओर त्राहि -ाहि मची हुई है। चाहे नौकरी की बात हो या फिर बिजली की। समस्याएं विकराल होती जा रही हैं । उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है। लगातार क्राइम रेट में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरा देश इस बात को भलीभांति जानता है कि उत्तर प्रदेश में मेट्रो लाने का काम समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। छह महीने में जनता योगी सरकार से ऊब चुकी है। हर मोर्चे पर योगी सरकार पूरी तरीके से फेल है। चाहे वह प्रशासनिक इंतजाम की बात हो या फिर बिजली या कानून व्यवस्था के मुद्दे की।
विज्ञापन
सरकार का किसी पर कोई दबाव नहीं है। जहां अपराधी बेखौफ सरेआम वारदात करने में लगे हुए हैं । वहीं अधिकारी मनमानी करने में जुटे हुए हैं । उन्होंने कहा कि कर्जमाफी को तो सरकार ने मजाक बना कर रख दिया है। जिसमें एक पैसा,19 पैसा, 11 पैसा इस तरह से माफ किया गया है।