{"_id":"589f50584f1c1b905237cd2b","slug":"mulayam-singh-attracts-farmers-gives-love-to-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुलायम सिंह ने किसानों को लुभाया, युवाओं को पुचकारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह ने किसानों को लुभाया, युवाओं को पुचकारा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
वोट मांगते मुलायम और शिवपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने ताखा के एसएस मेमोरियल स्कूल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए किसानों को लुभाया तो युवाओं को पुचकारा। उन्होंने बार-बार खेती और किसानी का जिक्र किया। लगान से लेकर उपज के मूल्य तक की चर्चा की।
जनसभा की अध्यक्षता कर रहे रामचंद्र शाक्य को अपना दोस्त बताते हुए जातीय समीकरण भी साधने की कोशिश की। कहा कि शाक्य बिरादरी का बड़ा अहसान है। उन्होंने जसवंत नगर सीट को अपनी सीट बताते हुए कहा कि यहां के लोगों से बेहद लगाव है। वजह साफ है कि यहां के ज्यादातर लोग किसान है। किसान की सेवा करना अपना धर्म मानते हैं। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में कर्जा माफ किया। इसका सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिला। उन्होंने कुछ उदाहरण भी बताए कि उनके पास तमाम किसान आए थे, जिनके खेत कर्ज की वजह से नीलाम हो रहे थे। ऐसे लोगों की पीड़ा जानने के बाद ही कर्ज माफी का वीणा उठाया। सिंचाई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जसवंत नजर में सिंचाई के तमाम ऐतिहासिक कार्य हुआ हैं। किसान की फसल बर्बाद न हो, इस वजह से खुद अपने कार्यकाल में नलकूप लगवाने से लेकर नहर खुदवाया। वर्तमान समाजवादी सरकार ने भी कुछ ऐसे ही तमाम कार्य किए हैं। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि अपनी खसरा और खतौनी को दुरुस्त रखें, ताकि कोई खेत पर कब्जा नहीं कर पाए। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जिसका मकान होता है, वह किराया नहीं देता। जिसके पास खतौनी होगी वही खेत का मालिक है और वह लगान नही्ं देगा।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में इलाज के अभाव में किसी की मौत न हो, इसके लिए पहली बार उन्होंने खुद इंतजाम किया। यह व्यवस्था पूरे देश में सिर्फ यूपी में लागू है। यूपी का कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में दम नहीं तोड़ेगा। यदि किसी को गंभीर बीमारी हो तो वह चिट्ठी लिखे। उन्होंने शिवपाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्हें भी बताएं। ये खुद उसका इलाज कराएंगे।
विज्ञापन
जो वादा किया उसे कर दे दिखाया
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार पहली सरकार है, जिसने जो भी वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया है। भविष्य में भी जो वादे करेंगे, उसे हर हाल में पूरा करेंगे।
बेटियों को पढ़ाएं, जनसभा में ले आएं
उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि बेटियों को खूब पढ़ाएं और उन्हें ऐसी जनसभाओं में ले आएं, ताकि उनका बौद्धिक विकास हो सके। जनसभा में मौजूद चंद महिलाओँ की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां से जाना तो अपनी बहनों को बताना कि सरकार ने कितना काम किया है। उन्होंने कहा कि जब तक बेटियां नहीं पढ़ेंगी तब तक देश व प्रदेश का विकास नहीं होगा। इसलिए बेटियाों को पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को बड़ी संख्या में टिकट दिया है। पहले भी तमाम महिलाएं समाजवादी पार्टी से विधायक एवं सांसद रही हैं और आगे भी होंगी।
दार्शनिकता के मूड में भी दिखे
आमतौर पर सियासी अंदाज में नजर आने वाले मुलायम सिंह यादव शनिवार को दार्शनिकता के मूड में भी दिखे। कहा कि जिस बात का संकल्प लो और उसे पूरा करो। इच्छा शक्ति बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को समाजसेवा की सलाह दी। कहा कि बेटियों की शादी में जो हो सके दान करें। कन्या दान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद गोपनीय तरीके से इस काम को करते हैं और अपने लोगों को करने के लिए प्रेरित करते हैं। कन्या दान के साथ ही भूखे को अनाज देने का भी उन्होंने अपील की।
जनसभा मंच पर मुलायम के लोग ही नजर आए
ऊसराहार। मुलायम सिंह यादव की इस जनसभा में मंच पर शिवपाल समर्थकों को बोलवाला रहा। एक ओर जहंा समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं प्रत्याशियों ने इस मंच से दूरी बनाई वहीं मुलायम के लोग नाम से बनाए गए संगठन के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वहीं अब तक शिवपाल सिंह के ध्ुार विरोधी माने जाने वाले सपा नेता रामसेवक यादव गंगापुरा की मंच पर मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। वैसे तो रामसेवक यादव गंगापुरा उनका का चुनाव प्रचार पिछले दिनों से कर रहे हैं। वहीं पहली बार उनकी नजदीकियां बढ़ती देखी गई। परिवार में मुलायम सिंह के भाई राजपाल सिंह यादव एवं बहनोई डा. अजंट सिंह यादव भी मंच पर मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि सपा ने इटावा से रघुराज सिंह शाक्य एवं भरथना सुरक्षित सीट से सुखदेवी वर्मा का टिकट इस बार काट दिया। दोनों ही अपनी अपनी सीट से सिटिंग एमएलए हैं। वे दोनों नेता तो मंच पर मौजूद रहे। परंतु इस बार के प्रत्याशी कुलदीप गुप्ता संटू एवं कमलेश कठेरिया मंच पर नहीं दिखे। इतना ही नहीं पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित मुलायम के लोग संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह लोग पूर्व में सपा से स्तीफा भी दे चुके हैं। परंतु जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष गोपाल यादव एवं अन्य पदाधिकारी वहंा नहीं पहुंचे।
वहीं मंच पर पूर्व विधायक मानिक चंद्र यादव, कानपुर के सुखराम सिंह यादव, मधुकर, चौ रामबाबू यादव, राजेश यादव हरदोई, पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव मिनी, उमेश दीक्षित, चौ महेद्र सिंह यादव, रामचंद्र शाक्य, ब्लाक प्रमुख बसरेहर डा. अजंट सिंह यादव, पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य, छोट सिंह यादव कन्नौज आदि तमाम नेता मौजूद रहे।
लोकदल प्रत्याशी भी पहुंचे
इटावा। सपा से बागी होकर लोकदल के टिकट पर इटावा सदर सीट से चुनाव लड़ रहे आशीष राजपूत भी जनसभा समाप्त होते ही मंच पर पहुंच गए। उन्होंने नेताजी से आशीर्वाद लिया।