{"_id":"69668ab98da5f9a24b0ca675","slug":"mp-police-arrived-at-the-arms-store-in-search-of-the-operator-etawah-news-c-216-1-etw1005-136265-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आर्म्स स्टोर पर संचालक की तलाश में पहुंची एमपी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आर्म्स स्टोर पर संचालक की तलाश में पहुंची एमपी पुलिस
विज्ञापन
बकेवर। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाइसेंस बनाए जाने के मामले में एमपी पुलिस ने मंगलवार को लखना कस्बा में आर्म्स स्टोर मालिक के यहां पहुंची। मालिक के मौके पर न मिलने पर उनके परिजन से पूछताछ करने के बाद लौट गई।
भिंड में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर असलहा लाइसेंस बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद वहां के आर्म्स शाखा प्रभारी रोहित सिंह भदौरिया ने छह लोगों के खिलाफ शिकायत की है। इसमें वहां के असलहा बाबू समेत चार लोगों को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। एमपी पुलिस फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाइसेंस बनाने के मामले में लखना कस्बे के एक आर्म्स स्टोर मालिक की संलिप्तता संदिग्ध पाई गई है।
इसके चलते मंगलवार को भिंड के फूफ थाने के टीआई सत्येन्द्र सिंह राजपूत जो कि इस मामले की जांच भी कर रहे हैं। पूछताछ करने के लिए आर्म्स स्टोर के मालिक के आवास पर पहुंचे। आर्म्स स्टोर मालिक के न मिलने पर एमपी पुलिस उनके घर के लोगों से पूछताछ करके वापस लौट गई।
विज्ञापन
सत्येन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हथियार लाइसेंस बनाए जाने का बड़ा मामला आया है। इसमें लखना कस्बे के एक आर्म्स स्टोर के मालिक की संलिप्तता उजागर हुई है। एमपी पुलिस ने परिजनों से थाने आने को कहा गया है।