फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mother daughter dies in car and truck accident, husband injured

कार व ट्रक से हुए हादसे में बाइक सवार मां बेटी की मौत, पति घायल

Wed, 03 Jun 2020 08:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mother daughter dies in car and truck accident, husband injured
कानपुर आगरा हाईवे पर एक बाइक में कार ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे बाइक सवार तीन लोगों में एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में मां बेटी की मौत और युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के परसौआ गांव निवासी उदयप्रताप दिवाकर गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता है। लॉकडाउन होने पर वह घर आ गया।
बुधवार सुबह करीब 12 बजे वह हेलमेट पहन कर अपनी पत्नी डौली (24) और तीन साल की बेटी तान्या को लेकर बाइक से भरथना थाना के संतोषपुर घाट गांव स्थित ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के तहत आईटीआई चौराहे के पास लीला पैलेस होटल के सामने हाईवे पर एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
तीनों लोग सड़क पर गिर गए। डौली उठ पाती, उससे पहले ही एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल तान्या की जिला अस्पताल में मौत हुई। घायल उदयप्रताप को थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed