फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mother and son died after being hit by a truck on narrow road

संकरे मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत

Mon, 18 Nov 2019 07:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Mother and son died after being hit by a truck on narrow road
फोटो संख्या 19: मृतक सुनैना और अवि - फोटो : ETAWHA
थानाक्षेत्र के भरथना साम्हों संपर्क मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मां बेटे की मौत हो गई। मृतक महिला अपने मासूम बेटे को लेकर भाई के साथ मायके जा रही थी। घर से करीब तीन किमी पहले हादसे में जान चली गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

भरथना-साम्हों के संकरे मार्ग पर यह हादसा सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वेयर हाउस के सामने हुआ। औरैया जिले के फंफूद थाना के गपकापुर गांव निवासी धीरेंद्र पुत्र संतकुमार अपनी बहन सुनैना पत्नी विजय सिंह और दो साल के भांजे अवि को बाइक से भरथना के लोहियानगर मोहल्ला स्थित ससुराल छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन

बाइक चला रहा धीरेंद्र हेलमेट लगाए था, जबकि उसकी बहन अपने मासूम बेटे को गोद में लेकर पीछे बैठी हुई थी। वेयर हाउस के सामने धीरेंद्र ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। जब वह ट्रक के बराबर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी संकरे मार्ग की वजह से उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। धीरेंद्र सड़क के किनारे और उसकी बहन अपने बेटे समेत ट्रक की तरफ जमीन पर गिर गई। ट्रक के पिछले पहिए से कुचलकर मां बेटे की मौत हो गई। इस हादसे में धीरेंद्र के मामूली चोट आई। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर ट्रक खड़ा करके भाग गया।

मौके पर पहुंचे मृतका के पति विजय सिंह पुत्र कप्तान सिंह ने बताया कि पत्नी बेटे को लेकर कुछ दिन पहले ही मायके गई थी।
सोमवार को लौट रही थी। तभी हादसे का शिकार हो गई। मृतका के भाई धीरेंद्र ने बताया कि पिछले दिनों उसके चाचा की लड़की शादी थी। इसमें उसकी बहन शामिल होने गत 15 नवंबर को आई थी। कोतवाल एमपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed