फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Morning Walkers Stadium lock seemingly hopeless

स्टेडियम में ताला लगने से मॉर्निंग वॉकर्स निराश

Fri, 17 Jun 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा Updated Fri, 17 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Morning Walkers Stadium lock seemingly hopeless
इटावा का स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

इटावा। शहर के ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में सालों से सैकड़ों की संख्या में शहरवासी सुबह टहलने के लिए आते रहे हैं। दो हफ्तेे पहले जिला क्रीड़ा अधिकारी वाईपी सिंह ने अचानक ही नया निर्देश जारी करते हुए रविवार के दिन स्टेडियम को पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दे दिए। नतीजा यह हुआ कि रविवार को यहां टहलने आए लोगों को स्टेडियम का फाटक बंद मिला और वे बिना टहले ही घर वापस हो गए।  ऐसे में टहलने आने वाले सैकड़ों लोगों में खेल विभाग के प्रति रोष है।  

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी दिनेश यादव का कहना है कि वह कई वर्षाें से प्रतिदिन सुबहर स्टेडियम में दौड़ लगाने के लिए जाते हैं। दो सप्ताह पूर्व अचानक ही रविवार को स्टेडियम गेट पर ताला लटका मिला। बताया गया कि स्टेडियम के रविवार को बंद रखने के निर्देश जारी हो गए हैं। येे विभागीय अधिकारियाें की मनमानी है। मोहल्ला कटरा बल सिंह निवासी वीरेंद्र कुमार भी रविवार को स्टेडियम बंद किए जाने को गलत ठहराया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन स्टेडियम जाते हैं लेकिन रविवार के दिन बच्चों के स्कूल की भी छुट्टी होती है तो परिवार सहित यहां आते थे लेकिन पिछले दो सप्ताह से उन्हें स्टेडियम बंद होने से काफी निराशा है। स्टेट बैंक कर्मचारी अशोक पोरवाल भी प्रतिदिन स्टेडियम में सुबह दौड़ लगाते हैं। रविवार को स्टेडियम बंद रहने से उन्हें सड़क के किनारे दौड़ना पड़ रहा है। ऐसे ही अन्य तमाम लोग भी परेशान हो रहे हैं। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए और रविवार को सुबह स्टेडियम के द्वार लोगों के लिए खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी वाईपी सिंह ने बताया कि प्रदेश का कोई भी स्पोर्ट्स स्टेडियम रविवार के दिन नहीं खुलता। जिले का स्टेडियम रविवार को खोलना नियमों का उल्लंघन था। इसलिए उन्होंने रविवार को स्टेडियम पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed