फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mock drill

डॉक्टर ने खींचा स्ट्रेचर, लिफ्ट मिली बंद

Sat, 18 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
mock drill
mock drill - फोटो : ETAWAH
इटावा। ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप और कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल शुक्रवार को एलटू अस्पताल में हुई मॉकड्रिल में खुल गई। लखनऊ से आए अधिकारी के समक्ष न सिर्फ खामियां बल्कि लापरवाहियां भी देखने को मिलीं। ऐसा लग रहा था कि अस्पताल में नियुक्त स्टाफ मॉकड्रिल के लिए तैयार नहीं था या फिर ड्यूटी से नदारद था।
विज्ञापन

जिला संयुक्त अस्पताल परिसर स्थित 100 शय्या महिला विंग में एल-टू कोविड अस्पताल बनाया गया है। शुक्रवार को यहां व्यवस्थाओं को परखने के लिए मॉकड्रिल हुआ। लखनऊ से आए संयुक्त निदेशक डॉ. विकास सिंघल के सामने जैसे ही मॉकड्रिल शुरू हुआ, अव्यवस्थाएं सामने आ गईं। स्ट्रेचर खींचने के लिए वहां वार्ड ब्वॉय मौजूद नहीं था। मरीज आते ही सब एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे। बाद में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सादाब आलम ने खुद स्ट्रेचर खींचा। दूसरी मंजिल पर बनाए गए कोविड वार्ड तक पहुंचने के लिए लिफ्ट तक गए तो वह भी बंद मिली। आसपास ऑपरेटर भी नजर नहीं आया। मॉकड्रिल के दौरान कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. बीएल संजय, डॉ. अरुण, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. शांतनु निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मॉकड्रिल के दौरान मिलीं खामियों पर स्वास्थ्य अधिकारी बोलने से बचते रहे। एल-टू अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय ने कहा कि कमी कुछ नहीं है। सब बढ़िया है। वार्ड ब्वॉय न होने पर कहा कि वार्ड आया थी, उनका भी वही काम होता है। लिफ्ट बंद होने के बारे में बताया ऑपरेटर नहीं है। शासन स्तर से नियुक्ति होनी है, अभी हुई नहीं है। ऑक्सीजन प्लांट से कितनी ऑक्सीजन बन रही है, बेड तक कितनी पहुंच रही है, इस पर बताया कि 97 प्रतिशत एअर ऑक्सीजन बन रही है, जो सभी बेडों तक पहुंच रही है। महामारी के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर कहा कि जरूरत पर बाहर से मंगाई जाएगी। अभी इसकी जरूरत नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed