फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mobile of accused bank cashier on surveillance

यूपी ऑल: सर्विलांस पर लगा आरोपी बैंक कैशियर का मोबाइल

Mon, 18 Nov 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mobile of accused bank cashier on surveillance
फोटो संख्या : 26 न्यू कॉलोनी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में जांच करने पहुंचे सीओ चंद्रपाल सिंह व कोत? - फोटो : ETAWHA
बैंक ऑफ बड़ौदा की न्यू कालोनी ब्रांच से जुड़े 14 लाख 34 हजार 567 रुपये गबन मामले के लापता आरोपी कैशियर का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ सिटी और कोतवाल बैंक पहुंचे और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी की। इस मामले में बैंक अपने स्तर से भी जांच करा रहा है। पूर्व में तैनात रहे शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार को ही क्षेत्रीय कार्यालय आगरा से बतौर विजिलेंस अधिकारी के रूप में यहां भेजा गया है। सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि बैंक कैशियर की लोकेशन जानने के प्रयास जारी हैं। उनके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है।
विज्ञापन

मामले की जांच बैंक व पुलिस दोनों स्तरों पर चल रही है। सोमवार को बैंक खुलने पर सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार पुलिस बल के साथ बैंक पहुंचे। सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर अनिल कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी जांच जारी है। घटना यह है कि बैंक शाखा के कैशियर संतोष कुमार बिना कैश का मिलान कराए कहीं चले गए हैं। फोन किया तो पहले मिला नहीं। फिर जब फोन पर बात हुई तो कैशियर ने दस मिनट में आने की बात कही थी। फिर वो लौटे नहीं।
बाद में जब कैश मिलाया गया तो 14 लाख 34 हजार 567 रुपये कम मिले। जिस पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही। उन्होंने बताया कि बैंक कैशियर का पता लगाने के लिए टीमें गठित की गई हैं। उनके मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। लोकेशन तलाशी जा रही है। घटना की सीडीआर भी निकलवा ली गई है। कैशियर के मिलने पर मामले का खुलासा हो जाएगा।
सोमवार को ही विजिलेंस अधिकारी शैलेंद्र कुमार भी बैंक पहुंचे। वह करीब चार महीने पूर्व ही इस शाखा के प्रबंधक पद से स्थानांतरित होकर आगरा गए हैं। बैंक की सिक्योरिटी विंग भी मामले की जांच कर रही है। 15 सितंबर को हुए लेनदेन की बारीकी से जांच की जा रही है।
उधर, सोमवार को इस घटनाक्रम को लेकर बैंक स्टाफ कर्मी भी हैरान और परेशान दिखे। रिटायरमेंट के करीब कैशियर के साथ घटना जुड़ने को वह पचा नहीं पा रहे। कर्मियों का कहना रहा कि करीब तीन साल बाद सेवानिवृत्त होने पर कैशियर को लगभग 40 लाख रुपये फंड मिलता। यदि वह दोषी पाए गए तो कैशियर समेत उनके परिवार को काफी नुकसान होगा। स्टाफ कर्मी इस मामले में गबन की बजाय अन्य कोई कारण मान रहे हैं।
बैंक कैशियर संतोष कुमार की पत्नी बीना ने पति पर गबन के आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि वह ऐसा कभी नहीं कर सकते। उन्होंने अब तक पूरी कुशलता के साथ काम किया है।

कभी लापरवाही नहीं बरती। पति इस समय कहां हैं। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्हें यह भी नहीं पता कि वह कैसे गए और या फिर उन्हें कोई ले गया है। परिवार इस समय काफी तनाव में है। उन्होंने कहा कि उनके पति ऑन ड्यूटी लापता हुए हैं। वह क्या बताएं, उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed