फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Minor's mine cut, 200 bigha crop submerged

Etawah News: माइनर की खंदी कटी, 200 बीघा फसल हुई जलमग्न

Mon, 04 Dec 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 04 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Minor's mine cut, 200 bigha crop submerged
भरथना। माइनर से खंदी कटने पर लगभग 15 किसानों की लगभग दो सौ बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। ऐसे किसानों की आलू और गेहूं की फसल खराब होने से बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन












मल्होसी गांव के पास इटेली माइनर की खंदी शनिवार रात फट गई। इससे आसपास खेतों में पानी भर गया। एक दर्जन से किसानों के लगभग दो सौ बीघा खेत में गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसान पंची लाल शाक्य, अशोक तिवारी के 9-9 बीघा, संजय तिवारी के 12 बीघा, देशराज व गुरुनारायन के 3-3 बीघा, संदीप तिवारी, पप्पू शाक्य के 6-6 बीघा, राजेंद्र तिवारी के 20 बीघा, लाखन शाक्य, राधाकृष्ण दोहरे, बदन सिंह शाक्य के 5-5 बीघा व राजेंद्र शर्मा के दो बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन




ग्रामीण आशू शाक्य आदि ने बताया कि इटेली माइनर में कुछ लोग पाइप लगाते हैं। उन्हीं लोगो के नया कुलावा रखने के कारण माइनर में खंदी हो गई। शनिवार रात माइनर में खंदी होने की सिंचाई विभाग के आलाधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन देर तक खंदी बंद न कराए जाने से बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तब ग्रामीणों ने ही मशक्कत कर माइनर की खंदी मिट्टी का भराव कर बंद कर दी है। पीड़ित किसानो ने सोमवार को भरथना स्थित नहर कोठी पर पहुंचकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अजय सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने अनाधिकृत तरीके से खेत में पानी ले जाने का प्रयास किया गया है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed