{"_id":"3186d934760c3fc8ef82b3bd68b06278","slug":"million-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेवा में ताले तोड़ दस लाख का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेवा में ताले तोड़ दस लाख का माल पार
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मंदिर महेवा में वुधवार की रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ दिए और कमरे में रखे बक्सों से जेवर नकदी कपड़ों समेत करीब दस लाख का माल चुरा ले गए।
विज्ञापन
पास के कमरे में सो रहीं महिलाओं को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। सुबह तीन बजे जब वे उठीं तब उन्हें घटना पता चली। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
मंदिर महेवा निवासी रवी पुत्र राम प्रताप दुबे गुरुवार को अपनी मां संगीता को लेने ननिहाल करहल गए थे। घर पर उनकी पत्नी पूजा तथा ताई सुशीला देवी थीं। रात में खाना खाने के बाद दोनाें एक कमरे में सो गईं। इस बीच पीछे से छत के रास्ते चोर उनके मकान में घुस गए। उन्होंने कमरे में सोती महिलाओं को देखा तो उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद चोरों ने दूसरे कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़कर सारा सामान पार कर दिया। सो रही महिलाओं को चोरों की भनक तक नहीं लग सकी। सुबह तड़के तीन बजे पूजा की नींद खुली तो किवाड़ की कुंडी बंद थी। उसने चोरी की शंका होने पर अपने पति रवी को फोन कर दिया। रवी ने पड़ोसी को सूचना देकर बंद दरवाजा खुलवाया।
पूजा ने बाहर आकर देखा तो सारा सामान गायब था। इस बीच रवी भी आ गए। रवी ने बताया कि चोर उनके घर सेे करीब ढाई सौ ग्राम वजन के सोने के जेवर, एक किलो चांदी के जेवर, कपड़े तथा पंद्रह हजार रुपये व अन्य सामान चुरा ले गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों का सुराग लगा रही है।
जसवंतनगर में दो घरोें से चार लाख की चोरी
जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र के गांव धनुवा में दो अलग-अलग भाइयों के घरों से चोरों ने चार लाख का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। गुरुवार की रात करीब दो बजे सबसे पहले कमल किशोर पुत्र जयलाल शाक्य के घर में घुसे। छत पर चढ़कर चोर मकान में आ गए और कमरे में रखे बक्सों को साथ ले गए।
सुबह जब परिजनों ने कमरे में सामान बिखरा पड़ा देखा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने बताया कि चोर बक्सों में रखी सोने की एक चेन, एक जोड़ी झुमकी, चांदी की करधनी, चांदी की पायल तथा बीस हजार रुपये सहित करीब एक लाख रुपये का माल ले गए।
इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाले कमल किशोर के भाई श्याम सिंह के मकान को निशाना बनाया। यहां भी चोर छत के रास्ते से ही मकान में दाखिल हुए और कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह श्याम सिंह के परिजनों को चोरी की जानकारी हुई।
श्याम सिंह ने बताया कि बक्से में एक सोने का हार 20 ग्राम, 4 चूडियां सोने की 21 ग्राम, एक जंजीर 10 ग्राम, कानों के झाले 10 ग्राम, सोने की 4 अंगूठी 16 ग्राम, चांदी की पायलें 250 ग्राम, करधनी 250 ग्राम तथा 30 हजार की नकदी सहित लगभग तीन लाख का माल चोरी कर ले गए।
शुक्रवार की सुबह चोरी किए गए बक्से गांव के बाहर खेतों में खाली पड़े मिले। पीड़ित परिजनों ने सूचना पुलिस की तो। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।