फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Allegation of cancelling ration card by declaring a living female student dead on paper.

Etawah News: जिंदा छात्रा को कागजों में मृत दिखाकर राशन कार्ड काटने का आरोप

Tue, 25 Aug 2026 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Allegation of cancelling ration card by declaring a living female student dead on paper.
इटावा। बढ़पुरा ब्लॉक के विचारपुरा गांव में खाद्य एवं रसद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा कीर्ति शाक्य को कागजों में मृत दर्शाकर अंत्योदय राशन कार्ड से उसका नाम काट दिया गया। इतना ही नहीं, छात्रा के अनुसार परिवार का राशन कार्ड भी निरस्त कर दिया गया। जानकारी होने पर छात्रा परिजनों के साथ जिला मुख्यालय पहुंची और अधिकारियों से शिकायत कर नाम दोबारा राशन कार्ड में शामिल कराने की गुहार लगाई। विचारपुरा निवासी कीर्ति शाक्य ने बताया कि उसका नाम परिवार के अंत्योदय राशन कार्ड में दर्ज था। कुछ समय बाद जानकारी हुई कि उसे मृत दिखाकर कार्ड से नाम हटा दिया गया है। जबकि वह जीवित है और बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। छात्रा का आरोप है कि दस्तावेजों का सही ढंग से सत्यापन किए बिना ही उसे मृत दर्शाकर कार्रवाई की गई। मामले की शिकायत लेकर कीर्ति ने जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और प्रार्थना पत्र देकर नाम पुन: राशन कार्ड में शामिल कराने की मांग की। उसने सवाल उठाया कि आखिर किस आधार पर उसे मृत घोषित किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित की बात सुनी गई है और समस्या का निदान किया जा रहा है। छात्रा का नाम राशन कार्ड में दोबारा शामिल कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed