फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rise in viral infection patients; 360 tests now being conducted instead of 280.

Etawah News: वायरल के मरीज बढ़े, अब 280 की जगह हो रहीं 360 जांचें

Tue, 25 Aug 2026 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Rise in viral infection patients; 360 tests now being conducted instead of 280.
इटावा। लगातार बारिश व उससे होने वाले जलभराव से संक्रामक बीमारियों की संख्या में इजाफा हुआ हुआ है। इससे जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं। डॉक्टर ने मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जांच की संख्या बढ़ा दी है। एक माह पहले जहां प्रतिदिन 280 जांचें हो रही थीं। उनकी संख्या बढ़कर 360 व उससे अधिक हो गई हैं। डॉक्टर जांच के बाद ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 1251 नए मरीजों ने पंजीकरण करवाया। इसमें सबसे अधिक 471 मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि के पहुंचे। इसमें डॉक्टर ने मरीजों की जांच करने के बाद 360 मरीजों को खून की जांच कराने को लिखा। फिजीशियन डॉ. सौरभ यादव ने कहा कि बारिश के बाद मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतर मरीज सर्दी-बुखार व उससे होने वाली समस्या से ग्रस्त आ रहे हैं। तीन दिन से अधिक जिन मरीजों को बुखार आ रहा है। उनकी जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें उसी हिसाब से दवा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीजों में वायरल की पुष्टि हो रही है। मरीजों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने के साथ घर व उसके आसपास सफाई करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed