{"_id":"5edbc1138ebc3e90440d6a12","slug":"migrant-laborers-sent-home-for-accident-etawha-news-knp564078586","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर भेजे गए हादसे का शिकार हुए प्रवासी मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर भेजे गए हादसे का शिकार हुए प्रवासी मजदूर
विज्ञापन
ोटो संख्या 13 बस हादसे में घायल मजदूरों को घर भेजते एसडीएम
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिठौली क्षेत्र के पहलन मोड़ पर हादसे का शिकार हुए बस सवार प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों को भेज दिया गया। फिलहाल दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गुरुवार रात करीब एक बजे बिठौली थाना क्षेत्र के पहलन गांव के मोड़ पर 36 ईंट भट्ठा मजदूर बस पलटने से घायल हो गए थे। यह प्रवासी श्रमिक राजस्थान के धौलपुर से हमीरपुर व महोबा जिलों के विभिन्न गांवों को जा रहे थे।
गंभीर रूप से घायल हमीरपुर जिले के हरगोविंद व तुलसादेवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी 34 लोगों का सीएचसी राजपुर पर इलाज हुआ। हादसे के बाद चकरनगर एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्र ने शुक्रवार को इन प्रवासी मजदूरों के लिए बस का इंतजाम कराया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बस में कुल 36 लोग सवार थे। इनमें से 34 को शुक्रवार देर शाम बस में बैठाकर हमीरपुर व महोबा जिलों के लिए भेज दिया है। सीओ चकरनगर मस्सा सिंह ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को व उनके सामान को बस में रखवाकर पुलिस की देखरेख में रवाना किया गया है।
उप जिलाधिकारी चकरनगर सत्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि बिठौली थाना क्षेत्र के पहलन मोड़ पर बस पलटने से घायल हुए हमीरपुर जिले के हरगोविंद व तुलसादेवी जिला अस्पताल में भर्ती थे।
उन्हें भी डॉक्टर की राय पर शनिवार को घर भेज दिया गया। ईंट भट्ठा ठेकेदार ने दो सहयोगी व कार की व्यवस्था करके दोनों घायलों को घर भेज दिया।