फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mercury was three degrees, Wednesday was the coldest

Etawah News: पारा तीन डिग्री, बुधवार सबसे ठंडा रहा

Wed, 17 Jan 2024 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 17 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mercury was three degrees, Wednesday was the coldest
फोटो 13:::गलन भरी सर्दी का बचाव करके जाते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन

फोटो 14:::ऑटो में बैठकर जातीं कांपती हुईं सवारियां। संवाद
फोटो 20::गलन भरी सर्दी से बचने के लिए बच्चे को गर्म कपड़े में ढक कर ले जाती महिला। संवाद

- न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आई एक-एक डिग्री की गिरावट
- शाम से बढ़ी गलन से कंपकंपा उठा जनमानस, लोग घरों में दुबके

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। हाड़कंपाऊ ठंड से लोग बेहाल हैं। दूसरे दिन बुधवार को धूप न निकलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक- एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहने की वजह से इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नए साल के साथ बढ़ा ठंड का कहर जारी है। चार जनवरी तक लगातार पांच दिन तक धूप न दिखने से ठंड के तेवर बढ़ गए थे। इसके बाद सुबह घने कोहरे की वजह से दोपहर करीब 12 बजे के बाद धूप निकलने से जरूर कुछ राहत मिलती रही, लेकिन नौ जनवरी को हल्की बारिश की वजह से हालात और बिगड़ गए थे।
विज्ञापन

उसके बाद धुंध और बदली के बीच आधे दिन तक खेल चलता रहा। गलन बढ़ी होने की वजह से लोगों को कंपकंपी छूटती रही। ऐसे में पशु-पक्षियों को भी ठंड से जूझना पड़ रहा है। असहाय लोगों के लिए सर्दी जानलेवा साबित हो रही है। इधर, दो दिन से धुंध और बदली छाने के साथ शीतलहर चलने से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री लुढ़कने के साथ तीन डिग्री पर पहुंच गया। इससे आमजनमानस कांप उठ गया। अवकाश होने की वजह से लोग घरों में रजाइयों में दुबके रहे। राहत पाने के लिए घरों में ब्लोअर और रूम हीटर चलाकर लोग राहत पाने के प्रयास में लगे रहे। वहीं, बाहर अलाव के सहारे लोग रहे।



पांच दिनों तक राहत के आसार नहीं
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार अगले पांच दिनों आसमान साफ रहने के कारण बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात के समय घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। शीत लहर भी चलने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं की वजह से गलन भरी सर्दी पड़ने के पूरे आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed